Mandla Patwari Sexual Assault News : शादी का वादा कर पहले बनाए शारीरिक संबंध, फिर पटवारी साहब बोले- ‘अब मन नहीं है’, युवती ने खोला सरकारी बाबू का पूरा कच्चा चिट्ठा

मंडला जिले में एक युवती ने पटवारी पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। महिला थाने में मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।

Mandla Patwari Sexual Assault News : शादी का वादा कर पहले बनाए शारीरिक संबंध, फिर पटवारी साहब बोले- ‘अब मन नहीं है’, युवती ने खोला सरकारी बाबू का पूरा कच्चा चिट्ठा

Mandla Patwari Sexual Assault News / Image Source : IBC24

Modified Date: February 11, 2026 / 10:41 pm IST
Published Date: February 11, 2026 10:32 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मंडला में पटवारी पर शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप।
  • 6-7 महीने से दोनों के बीच संपर्क था।
  • महिला थाने में मामला दर्ज, पुलिस जांच जारी।

मंडला: Mandla Patwari Sexual Assault News मध्य प्रदेश के मंडला जिले से शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का मामला सामने आया है। एक युवती ने मंडला में पदस्थ एक पटवारी पर शादी का वादा कर संबंध बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

6-7 महीने से था संपर्क

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान आकाश पटेल के रूप में हुई है, जो वर्तमान में मंडला जिले में पटवारी के पद पर पदस्थ है। Madhya Pradesh Crime  बताया जा रहा है कि पीड़िता और आरोपी एक ही समुदाय और आसपास के क्षेत्र के निवासी हैं। दोनों पिछले छह से सात महीनों से संपर्क में थे। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने शादी का वादा कर उसे अपने किराए के कमरे पर बुलाया और कई बार शारीरिक संबंध बनाए।

सामाजिक स्तर पर सुलह की कोशिश

जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने कथित रूप से इनकार कर दिया। मामले को सुलझाने के लिए दोनों पक्षों के बीच सामाजिक स्तर पर बैठकों का आयोजन भी हुआ, लेकिन सहमति नहीं बन सकी। शादी से इनकार के बाद पीड़िता मानसिक तनाव में आ गई और उसने कथित रूप से आत्महत्या का प्रयास भी किया। Sexual Abuse News इसके बाद उसने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने युवती के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल जांच जारी है।

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.