Panna Bus Accident News: डंपर से टकराई तेज रफ्तार बस, गंभीर रूप से घायल हुए 30 से 35 यात्री
Panna Bus Accident News: मध्य प्रदेश के पन्ना से नागपुर जा रही एक यात्री बस भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई।
Panna Bus Accident News/Image Credit: IBC24.in File Photo
- पन्ना से नागपुर जा रही एक यात्री बस भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई।
- बस और डंपर की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।
- इस दर्दनाक हादसे में करीब 30 से 35 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
Panna Bus Accident News: पन्ना: मध्य प्रदेश के पन्ना से नागपुर जा रही एक यात्री बस भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। अमानगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत सप्तिया ग्राम के पास बस और डंपर की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में करीब 30 से 35 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। (Panna Bus Accident News) घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच गया है। घायलों को अमानगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जा रहा है।
कैसे हुआ हादसा?
Panna Bus Accident News: जानकारी के अनुसार पन्ना से नागपुर के लिए रवाना हुई यात्री बस जब अमानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सप्तिया के पास पहुंची, तभी सामने से आ रहे एक डंपर से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। (Panna Bus Accident News) आसपास के ग्रामीण तुरंत सहायता के लिए दौड़ पड़े।
स्थानीय लोगों ने दी पुलिस को सूचना
Panna Bus Accident News: स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। अमानगंज थाना पुलिस (Panna Bus Accident News) मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को एक-एक कर बस से बाहर निकाला गया और एंबुलेंस तथा अन्य वाहनों की मदद से अमानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Hardeep Puri on Epstein Controversy: ‘हां हुई थी मेरी मुलाकात’.. राहुल गांधी ने एपस्टीन फाइल्स विवाद में लिया नाम तो भड़के हरदीप सिंह पूरी, बोले- थोड़ा सा पढ़-लिख लो
- Mathura Crime News: किसान ने की पत्नी और बच्चों की हत्या, फिर खुद करंट लगाकर कर ली आत्महत्या, कारण जानने के लिए पुलिस कको करनी पड़ रही है मशक्कत
- Nirmala Sitharaman On West Bengal :”बंगाल में कानून नहीं, बम चलता है…” वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने TMC पर बोला तीखा हमला, राज्य की कानून-व्यवस्था पर भी उठाए गंभीर सवाल

Facebook


