Jabalpur News: दिवाली से पहले मिठाई दुकानों पर छापेमारी! मावा, घी और पनीर के सैंपल जब्त, दूषित मिठाइयां नष्ट
Jabalpur News: दिवाली से पहले मिठाई दुकानों पर छापेमारी! मावा, घी और पनीर के सैंपल जब्त, दूषित मिठाइयां नष्ट
Jabalpur News/Image Source: IBC24
- मिठाई दुकानों पर छापेमारी,
- दुकानों पर खाद्य विभाग का एक्शन,
- मौके पर हुई जांच, खराब सामान नष्ट,
जबलपुर: Jabalpur News: त्योहारी सीज़न को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने शहर की मिठाई दुकानों पर कड़ी निगरानी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में मंगलवार को विभाग की टीम ने जबलपुर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित करीब 15 मिठाई दुकानों पर छापामार कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान विभाग ने मावा, घी, पनीर और तैयार मिठाइयों के सैंपल ज़ब्त किए। मौके पर ही मिठाइयों की जांच की गई, जिसमें कुछ नमूनों में गुणवत्ता संबंधी गंभीर खामियां पाई गईं। दूषित खाद्य सामग्री को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
Jabalpur News: खाद्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, त्योहारों के दौरान मिलावटी और घटिया गुणवत्ता वाली खाद्य सामग्री के सेवन से लोगों के स्वास्थ्य पर खतरा बना रहता है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह विशेष अभियान चलाया गया है। ज़ब्त किए गए सैंपलों को जांच के लिए लैब भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद संबंधित दुकानदारों पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें
- सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! दीपावली से पहले सभी के खातों में इस दिन जमा हो जाएगी सैलरी, मुख्यमंत्री ने दिए वित्त विभाग को निर्देश
- सरकारी स्कूल में शराबी शिक्षक का शर्मनाक करतूत! क्लास में कपड़े उतारकर बच्चों के सामने किया ये कांड, वीडियो देख अधिकारी भी हैरान
- बॉयफ्रेंड ने बनाया महिला का अश्लील वीडियो, कर दिया वायरल, आया पति के वाट्सअप पर तो भेज दिया रिश्तेदारों को, फिर…

Facebook


