Jabalpur Monkey Sundarkand / Image Source : IBC24
जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर ज़िले से सोशल मीडिया पर एक अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक मंदिर में सुंदरकांड के पाठ के दौरान एक बंदर आकर बैठ गया। बंदर ने लोगों के हाथों से फल खाए। इतना ही नहीं, लोगों ने हनुमान जी का दूत मानकर बंदर की पूजा भी की।
मिली जानकारी के अनुसार, यह वायरल वीडियो जबलपुर के गंजीपुरा स्थित सिद्धशेष गणेश मंदिर का है। यहाँ सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया था। इसी दौरान पाठ के बीच एक बंदर मंदिर के अंदर आकर बैठ गया। जब लोगों ने बंदर को प्रसाद के रूप में फल दिए, तो उसने उन्हें हाथों से लेकर खाना शुरू कर दिया।
हालाँकि बंदर का फल खाना स्वाभाविक है, लेकिन शहर के बीचों-बीच चल रहे सुंदरकांड के पाठ के दौरान अचानक बंदर के आ जाने से लोग हैरान रह गए। ( Sunderkand Path Viral )लोगों ने बंदर को हनुमान जी का दूत मानकर उसे प्रणाम किया और फल खिलाए। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।