Janardan Mishra Viral Video: ‘शुद्ध पेट्रोल तुम्हारा बाप देगा’.. एथेनॉल के विरोध पर भड़के भाजपा के ये सांसद, कहा- सबसे कम महंगाई भारत में
‘शुद्ध पेट्रोल तुम्हारा बाप देगा’.. एथेनॉल के विरोध पर भड़के भाजपा के ये सांसद, Janardan Mishra Viral Video on Ethanol Petrol
रीवा। Janardan Mishra Viral Video: E20 पेट्रोल को लेकर रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में सांसद फ्लाइट के उद्घाटन कार्यक्रम में संबोधन के दौरान शुद्ध पेट्रोल को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए नजर आ रहे हैं। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है।
Janardan Mishra Viral Video: दरअसल, जनार्दन मिश्र रीवा-कोलकाता फ्लाइट के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए थे। कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में उन्होंने E20 पेट्रोल का जिक्र करते हुए शुद्ध पेट्रोल को लेकर कहा- ‘शुद्ध पेट्रोल तुम्हारा बाप देगा।’ सांसद का यह बयान उनके भाषण का हिस्सा बताया जा रहा है।
सांसद के इस बयान का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोग उनके बयान को लेकर सवाल उठा रहे हैं। E20 पेट्रोल को लेकर पहले से ही उपभोक्ताओं के बीच चर्चा और बहस चल रही है। ऐसे में सांसद का यह बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।
ये भी पढ़ें
- Chhattisgarh Ration News Today: अब राशन के लिए लाइन में लगने की जरूरत नहीं, छत्तीसगढ़ में एटीएम से निकलेंगे चावल, रायपुर सहित इन जिलों में शुरू हुई सुविधा, जानें पूरी प्रक्रिया
- All Schools Closed On Monday: सोमवार को सभी स्कूलों में छुट्टी का ऐलान….प्रशासन ने जारी किया आदेश, इसलिए लिया गया बड़ा फैसला, जानें
- UP BJP New List: भाजपा ने क्षेत्रीय और मोर्चा प्रभारियों का किया ऐलान, किन नेताओं को मिली कौन-सी जिम्मेदारी? यहां देखें पूरी लिस्ट

Facebook


