Kailashanand Giri Maharaj Neemuch Visit: नीमच में स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज के स्वागत में उमड़ पड़ा पूरा शहर…. इस कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

Kailashanand Giri Maharaj Neemuch Visit: नीमच में स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज के स्वागत में उमड़ पड़ा पूरा शहर

Kailashanand Giri Maharaj Neemuch Visit: नीमच में स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज के स्वागत में उमड़ पड़ा पूरा शहर…. इस कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

Kailashanand Giri Maharaj Neemuch Visit/image: IBC24 File

Modified Date: July 11, 2026 / 02:46 pm IST
Published Date: July 11, 2026 2:29 pm IST
HIGHLIGHTS
  • संत सम्मेलन में शामिल होने नीमच पहुंचे स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज का भव्य स्वागत किया गया
  • एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक हजारों श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा और जयघोष के साथ स्वागत किया
  • शहरभर में पूरा वातावरण 'हर-हर महादेव' के उद्घोष से गूंज उठा

 नीमच। Kailashanand Giri Maharaj Neemuch Visit: मध्य प्रदेश के नीमच जिले में संत सम्मेलन के अवसर पर परम पूज्य आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज के आगमन पर श्रद्धा, आस्था और उत्साह का अभूतपूर्व दृश्य देखने को मिला। पूज्य महाराज के स्वागत में पूरा शहर उमड़ पड़ा और सम्पूर्ण वातावरण आध्यात्मिक उल्लास से ओत-प्रोत हो गया।

महाराज के स्वागत के लिए पूरे नगर को आकर्षक रूप से सजाया गया था। एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक मार्ग के दोनों ओर हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए खड़े रहे। नगर के विभिन्न स्थानों पर लगभग 85 स्वागत मंच स्थापित किए गए थे, जहाँ पुष्पवर्षा, माल्यार्पण एवं जयघोष के साथ पूज्य गुरुजी का अभिनंदन किया गया।

Kailashanand Giri Maharaj Neemuch Visit विशेष बात यह रही कि समाज के सभी वर्गों एवं सभी समुदायों के लोगों ने अत्यंत श्रद्धा और सम्मान के साथ पूज्य महाराज का स्वागत किया। नगर के कोने-कोने से आए लाखों श्रद्धालुओं ने गुरुजी के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरा वातावरण “हर हर महादेव” एवं पूज्य गुरुजी के जयघोष से गुंजायमान हो उठा, जिससे सम्पूर्ण नीमच आध्यात्मिक चेतना में सराबोर दिखाई दिया।

श्रद्धालुओं की अपार आस्था, अनुशासित व्यवस्था और सेवा-भाव ने सभी का मन मोह लिया। गुरुजी के प्रति जनमानस की अटूट श्रद्धा, विश्वास और प्रेम प्रत्येक क्षण स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा था। यह स्वागत केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, गुरु-भक्ति और सामाजिक समरसता का एक विराट उत्सव बन गया।

Kailashanand Giri Maharaj Neemuch Visit नीमच की पुण्यभूमि पर उमड़ा यह जनसैलाब इस बात का साक्षी बना कि पूज्य महाराज के प्रति श्रद्धालुओं के हृदय में कितना गहरा सम्मान, विश्वास और प्रेम विद्यमान है। संत सम्मेलन के लिए पूज्य स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज के आगमन ने पूरे जिले को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। यह ऐतिहासिक एवं अविस्मरणीय स्वागत समारोह लंबे समय तक जनमानस की स्मृतियों में अंकित रहेगा।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.