Home » Madhya Pradesh » Katni Crime News: This part of the husband was cut off in front of his wife, he was going home by car... the miscreants committed the crime on the way, now he is demanding justice by carrying the body in a box
Katni Crime News: पत्नी के सामने पति का काट दिया ये अंग, गाड़ी से जा रहे थे घर… रास्ते में बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, अब डिब्बे में लेकर मांग रहा इंसाफ
Ads
पत्नी के सामने पति का काट दिया ये अंग, गाड़ी से जा रहे थे घर...Katni Crime News: This part of the husband was cut off in front of his wife
कटनी: Katni Crime News: जिले की बस स्टैंड पुलिस चौकी से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक की उंगली चौकी के भीतर ही दांत से काट दी गई। घायल युवक कटी हुई उंगली को डिब्बे में लेकर न्याय की गुहार लगा रहा है।
Katni Crime News: पुलिस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल सतेंद्र सोनी जो चंडिका नगर का निवासी है उन्होंने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ चौपाटी से घर लौट रहा था। रास्ते में तिवारी परिवार की फोर व्हीलर ने उसकी स्कूटी को रोक लिया। विरोध करने पर दिनेश तिवारी उनके अन्य साथियों ने सतेंद्र के साथ मारपीट की।
Katni Crime News: सतेंद्र जब शिकायत दर्ज कराने बस स्टैंड पुलिस चौकी पहुंचा तो वहां पहले से ही दिनेश तिवारी अपने 6-7 साथियों के साथ मौजूद था। सतेंद्र का आरोप है कि वहीं पर दिनेश तिवारी के परिजन गोलू तिवारी और रितेश तिवारी ने उसकी उंगली को दांत से काट कर अलग कर दिया और मौके से फरार हो गए। घायल सतेंद्र तिवारी ने कहा कि मैं न्याय की मांग कर रहा हूं मेरी उंगली काट दी गई और पुलिस चौकी में ही मुझे इंसाफ नहीं मिला।
Katni Crime News: वही इस पूरे मामले में जब एडिशन एसपी संतोष डेहरिया ने बताया कि यह विवाद वाहनों के हटाने को लेकर शुरू हुआ था। घायल युवक जब रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचा तभी वहां मौजूद दूसरे पक्ष के युवक ने उसकी उंगली काट दी। घायल को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों की रिपोर्ट लेकर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस चौकी के भीतर हुई इस तरह की घटना ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना यह होगा कि जांच के बाद दोषियों पर क्या कार्रवाई होती है।
"कटनी पुलिस चौकी उंगली काटने की घटना" कब और कहाँ हुई?
यह घटना कटनी जिले के बस स्टैंड पुलिस चौकी में हुई, जब सतेंद्र सोनी नामक युवक अपनी शिकायत दर्ज कराने पहुँचा था। उसी दौरान दूसरे पक्ष ने उसकी उंगली दांत से काट दी।
"उंगली काटने वाले आरोपी" कौन हैं और क्या वे गिरफ्तार हुए हैं?
घायल युवक सतेंद्र सोनी के अनुसार, गोलू तिवारी और रितेश तिवारी ने उसकी उंगली को दांत से काटा। ये लोग घटना के बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस जांच कर रही है, अभी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है।
क्या "कटनी पुलिस चौकी उंगली काटने" की घटना पर कोई कार्रवाई हुई है?
हां, पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया और दोनों पक्षों की रिपोर्ट लेकर जांच शुरू कर दी है। एडिशनल एसपी ने घटना की पुष्टि की है और जांच जारी है।
क्या "पुलिस चौकी में उंगली काटने" जैसी घटना से सुरक्षा पर सवाल उठे हैं?
जी हाँ, चौकी के अंदर हुई इस हिंसक घटना ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। लोग पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंतित हैं।
क्या "कटनी पुलिस उंगली काटने केस" में कोई वीडियो या साक्ष्य सामने आए हैं?
अब तक पुलिस ने इस बारे में कोई वीडियो साक्ष्य सार्वजनिक नहीं किया है। मामले की विवेचना चल रही है, जिसके बाद और तथ्य सामने आ सकते हैं।