Khargone Road Accident: सगाई में जा रहे लोगों के साथ बड़ा हादसा, इतने लोगों की दर्दनाक की मौत, मंजर देख कांप उठे लोग

Khargone Road Accident: खरगोन जिले में हाईवे पर ट्रेवलर पलटने से बाइक सवार महिला और युवती की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हुए हैं।

Khargone Road Accident: सगाई में जा रहे लोगों के साथ बड़ा हादसा, इतने लोगों की दर्दनाक की मौत, मंजर देख कांप उठे लोग

Khargone Road Accident /Photo Credit: IBC24

Modified Date: June 1, 2026 / 11:25 am IST
Published Date: June 1, 2026 11:24 am IST
HIGHLIGHTS
  • खरगोन के खंडवा-बड़ोदरा नेशनल हाईवे पर ट्रेवलर पलटने से बड़ा हादसा
  • बाइक सवार महिला और युवती की मौके पर मौत
  • ट्रेवलर में सवार 15 लोग घायल, तीन की हालत गंभीर

Khargone Road Accident: खरगोन जिले में भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, यहां जैतापुर थाना क्षेत्र के मगरिया के पास खंडवा बड़ोदरा नेशनल हाईवे पर एक ट्रेवलर अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा है है कि सामने से आ रही कार को बचाने के चक्कर में ट्रेवलर ने बाईक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे ट्रेवलर के नीचे दबने से बाईक पर सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि टेंपो ट्रेवलर में सवार 15 लोग घायल हो गए।

घायलों के मुताबिक वे करीब 17 लोग टेंपो ट्रेवलर (Khargone Road Accident) में सवार होकर खरगोन के औरंगपूरा से खंडवा के पिपलोद में सगाई करने जा रहे थे। तभी सामने से एक कार आ गई उसको बचाने के चक्कर में टेंपो ट्रेवलर बीच सड़क पर पलटी खा गई। मृतकों में एक महिला और एक युवती शामिल है। हादसे के बाद सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां तीन गंभीर घायलों को आईसीयू में भर्ती किया गया है। इस हादसे के बाद चीख पुकार मच गई।

हालांकि टेंपो ट्रेवलर (Khargone Road Accident) में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। जबकि बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। वही डॉक्टर का कहना है कि सड़क हादसे में करीब 15 घायलों को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। वही दो लोगों की मौत हो गई है। टेंपो ट्रेवलर में तीन गम्भीर लोगों को आईसीयू में भर्ती किया गया है।

 

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.