Home » Madhya Pradesh » Honey Trap Gang Busted in Khargone, Police Action Underway
Khargone Honey Trap Gang : हुस्न, वीडियो और वसूली! हसीना बिछाती थी जाल, बाकी बनाते थे आपत्तिजनक वीडियो, फिर शुरू होता था ब्लैकमेलिंग का पूरा खेल
Ads
मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में हनी ट्रैप कर ब्लैकमेलिंग करने वाले शातिर गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया। गिरोह में 3 महिला और 2 पुरुष आरोपी शामिल थे, जो पीड़ितों के आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उन्हें वायरल करने की धमकी देते थे और मोटी रकम वसूलते थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
खरगोन: Khargone Honey Trap Gangमध्य प्रदेश के खरगोन ज़िले में हनी ट्रैप कर ब्लैकमेलिंग करने वाले एक शहतीर गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरोह में 3 महिला आरोपियों के साथ 2 पुरुष आरोपी भी शामिल हैं।यह गिरोह काफी समय से लोगों का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उन्हें वायरल करने की धमकी देकर उन्हें अपना अपना शिकार बनाते थे।
बाकी सदस्य बनाते थे आपत्तिजनक वीडियो
मिली जानकारी के अनुसार , पूरा मामला खरगोन के सनावद थाना क्षेत्र का है। यहाँ काफी लंबे समय से एक गिरोह हनी ट्रैप कर ब्लैकमेलिंग करने का गिरोह संचालित कर रहे थे। Honey Trap Case इस गिरोह में महिला समेत कुल पांच लोग शामिल थे। गिरोह की महिला सबसे पहले लोगों को अपनी बातों में फंसाकर मिलने के लिए बुलाती थी। जैसे ही व्यक्ति वहां पहुँचता, गिरोह के बाकी सदस्य उनका आपत्तिजनक वीडियो बना लेते थे।
वीडियो को वायरल कर ठगी की वारदात को देते थे अंजाम
वीडियो बनाने के बाद आरोपी असली खेल शुरू करते थे। गिरोह में शामिल सभी लोग उस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर पीड़ित को डराते थे और उनसे मोटी रकम वसूलते थे। इस गिरोह की तलाश पुलिस काफी लंबे से कर रही थी। फ़िलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाई शुरू कर दी है।