Khargone MP Board Admit Card Issue: बोर्ड परीक्षा से वंचित रहे जाएंगे इतने छात्र! निजी स्कूल की इस लापरवाही भविष्य पर मंडराया खतरा, पालकों ने किया चक्काजाम

मध्य प्रदेश के खरगोन में 23 छात्राओं के 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के प्रवेश-पत्र निजी स्कूल की लापरवाही के कारण जारी नहीं किए गए। नाराज पालकों ने हाईवे पर चक्काजाम किया और थाने के सामने धरना देकर तत्काल कार्रवाई की मांग की।

Khargone MP Board Admit Card Issue: बोर्ड परीक्षा से वंचित रहे जाएंगे इतने छात्र! निजी स्कूल की इस लापरवाही भविष्य पर मंडराया खतरा, पालकों ने किया चक्काजाम

Khargone MP Board Admit Card Issue / Image Source : IBC24 / FILE

Modified Date: February 10, 2026 / 12:21 am IST
Published Date: February 10, 2026 12:08 am IST
HIGHLIGHTS
  • खरगोन के निजी स्कूल ने परीक्षा शुल्क जमा नहीं किया, 23 छात्राओं के प्रवेश-पत्र रोके गए।
  • नाराज पालकों ने हाईवे पर चक्काजाम और थाने के सामने धरना दिया।
  • शिक्षा अधिकारी घंटों मौके पर नहीं पहुँचे, पुलिस ने समझाइश देकर मामला शांत कराया।

खरगोन : Khargone School News मध्य प्रदेश के खरगोन ज़िले से गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। यहाँ एक निजी स्कूल की लापरवाही के कारण 10वीं और 12वीं कक्षा की 23 छात्राओं को उनके प्रवेश-पत्र नहीं मिले हैं। कल से मध्य प्रदेश बोर्ड की परीक्षाएँ शुरू होने वाली हैं और स्कूल प्रबंधन ने परीक्षा शुल्क ही जमा नहीं किया था। इस घटना के बाद नाराज़ पालकों ने हाईवे पर चक्काजाम किया और चक्काजाम के बाद थाने के सामने धरना दे दिया। पालकों के हंगामे के बावजूद मौके पर शिक्षा अधिकारी नहीं पहुँचे।

MP Board Exam 2026 स्कूल प्रबंधन ने नहीं जमा की परीक्षा फीस


मिली जानकारी के अनुसार, छात्राओं और उनके परिजनों ने आरोप लगाया है कि स्कूल प्रबंधन ने समय पर उनसे परीक्षा शुल्क तो वसूल लिया, लेकिन उसे बोर्ड कार्यालय में जमा नहीं किया। आपको बता दें कि कल से मध्य प्रदेश बोर्ड की परीक्षाएँ शुरू होने वाली हैं, वहीं फीस जमा न होने के कारण बोर्ड ने इन छात्राओं के प्रवेश-पत्र जारी नहीं किए।

चक्काजाम के बाद थाने के सामने दिया धरना


इस घटना के बाद नाराज़ पालकों ने हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। इसके बाद नाराज़ लोग थाने के सामने धरने पर बैठ गए। हैरानी की बात यह रही कि इतना बड़ा हंगामा होने के बावजूद कोई भी जिम्मेदार शिक्षा अधिकारी घंटों तक मौके पर नहीं पहुँचा। फिलहाल पुलिस ने पालकों को समझाइश देकर मामला शांत कराया, लेकिन पालक थाने के सामने धरने पर बैठे रहे।

यह भी पढ़ें

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.