Monalisa Marriage Controversy News : वायरल गर्ल की लव स्टोरी में बड़ा ट्विस्ट! शादी के कुछ दिन बाद ही पति को छोड़कर फरार हुई मोनालिसा, फरमान ने वीडियो जारी कर मांगी मदद

प्रयागराज महाकुंभ से वायरल हुई खरगोन की मोनालिसा एक बार फिर सुर्खियों में है। केरल में शादी, नाबालिग होने का दावा और अब पति को छोड़कर गायब होने की खबर ने मामले को और उलझा दिया है।

Monalisa Marriage Controversy News : वायरल गर्ल की लव स्टोरी में बड़ा ट्विस्ट! शादी के कुछ दिन बाद ही पति को छोड़कर फरार हुई मोनालिसा, फरमान ने वीडियो जारी कर मांगी मदद

Monalisa Marriage Controversy News / Image SOURCE : screengrab

Modified Date: April 12, 2026 / 04:24 pm IST
Published Date: April 12, 2026 3:56 pm IST
HIGHLIGHTS
  • प्रयागराज महाकुंभ से वायरल हुई मोनालिसा फिर चर्चा में
  • शादी के बाद नाबालिग होने का दावा, मामला पहुंचा जांच तक
  • पति को छोड़कर गायब होने की खबर से मामला और उलझा

खरगोन : Monalisa Marriage Controversy News प्रयागराज महाकुंभ से वायरल हुई मध्य प्रदेश के खरगोन ज़िले की वायरल गर्ल मोनालिसा इन दिनों अपनी शादी की वजह से सुर्खियों में बनी हुई है। उसने केरल में एक मुस्लिम युवक से शादी कर ली थी, जिसके बाद वह विवादों में घिर गई। इतना ही नहीं, राष्ट्रीय एसटी आयोग की जांच में वायरल गर्ल नाबालिग भी साबित हो गई। इस पूरे मामले में अब एक नया ट्विस्ट आया है। वायरल गर्ल मोनालिसा अपने पति फरमान को छोड़कर भाग गई। सोशल मीडिया पर फरमान ने एक वीडियो जारी कर अजमेर-पुष्कर में वायरल गर्ल को ढूंढने की बात कह रहा है। हालांकि, IBC24 इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

सोशल मीडिया पर मांगी मदद

फरमान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर कहा कि, “हेलो फ्रेंड्स, मैं अजमेर-पुष्कर आया हुआ हूँ। मोनालिसा भाग गई है, उसे ढूंढने आया हूँ।” इसके बाद फरमान ने एक और वीडियो जारी कर कहा कि, “फ्रेंड्स, मोनालिसा का पता अजमेर में नहीं लग पाया, अब मैं जोधपुर जा रहा हूँ। जोधपुर में ठहर गया हूँ, अब उसकी तलाश करेंगे। अगर आप में से किसी को पता चले कि मोनालिसा कहाँ है, तो मुझे बताएं।”

Mahakumbh Viral Girl उम्र का फर्जीवाड़ा

दरअसल, पिछले साल प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में रुद्राक्ष की मालाएं बेचकर मोनालिसा सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। मुस्लिम युवक से शादी करने के बाद वह विवादों में घिर गई थी। वहीं, शादी के दौरान उनकी उम्र को लेकर चल रहा विवाद भी सच साबित हो गया। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की जांच में यह पुख्ता हुआ कि शादी के वक्त मोनालिसा बालिग नहीं, बल्कि नाबालिग थीं। जांच में पाया गया कि महेश्वर नगर परिषद द्वारा एफिडेविट के आधार पर जारी किया गया जन्म प्रमाण पत्र फर्जी था। तहसीलदार के आदेश पर इसे तत्काल प्रभाव से निरस्त कर पोर्टल से हटा दिया गया।

16 साल 2 महीने की है मोनालिसा

स्वास्थ्य केंद्र के रिकॉर्ड के अनुसार, मोनालिसा का जन्म 30 दिसंबर 2009 को हुआ था। इस हिसाब से 11 मार्च को केरल में हुई शादी के वक्त उनकी उम्र मात्र 16 साल 2 महीने थी। उसे बालिग दिखाने के लिए दस्तावेजों में हेराफेरी की गई थी। मोनालिसा के भागने और उनके नाबालिग निकलने की खबरों ने इस पूरे मामले को और पेचीदा बना दिया है। हालांकि, वायरल हो रहे फरमान खान के वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

इन्हें भी पढ़ें:

 

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.