Asha Bhosle Death: सबको रुला गईं आशा ताई, पीएम मोदी-अमित शाह समेत इन दिग्गत नेताओं की आंखें हुई नम, सोशल मीडिया पर किए भावुक पोस्ट

Asha Bhosle Death: सबको रुला गईं आशा ताई, पीएम मोदी-अमित शाह समेत इन दिग्गत नेताओं की आंखें हुई नम, सोशल मीडिया पर किए भावुक पोस्ट

Asha Bhosle Death: सबको रुला गईं आशा ताई, पीएम मोदी-अमित शाह समेत इन दिग्गत नेताओं की आंखें हुई नम, सोशल मीडिया पर किए भावुक पोस्ट

Asha Bhosle Death | Photo Credit: IBC24

Modified Date: April 12, 2026 / 03:05 pm IST
Published Date: April 12, 2026 3:05 pm IST
HIGHLIGHTS
  • आशा भोसले का निधन 12 अप्रैल को मुंबई में हुआ
  • प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री, गृह मंत्री और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने श्रद्धांजलि दी
  • उनके निधन को भारतीय संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया गया

नई दिल्ली: Asha Bhosle Death बॉलीवुड को एक बड़ा झटका लगा है। सुरों की मल्लिका और दिग्गज सिंगर आशा भोसले का रविवार को निधन (Asha Bhosle Died) हो गया है। वे पिछले कुछ दिन से बीमार चल रही थीं और उन्हें मुंबई के कैंडी ब्रीच अस्पताल में एडमिट कराया गया था। जिसके बाद आज रविवार 12 अप्रैल को इलाज के दौरान निधन हो गया। सिंगर के निधन की खबर सामने आते ही इंडस्ट्री में मातस पसर गया है। सेलेब्स और फैंस की आंखें नम हैं और दिल भारी है।

प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

Asha Bhosle Death: PM मोदी ने ट्वीट कर आशा भोसले के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने लिखा, ‘भारत की सबसे जानी-मानी और बहुमुखी आवाज़ों में से एक, श्रीमती आशा भोसले जी के निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। दशकों तक फैली उनकी अनोखी संगीत यात्रा ने हमारी सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध किया है और दुनिया भर में अनगिनत लोगों के दिलों को छुआ है। दिल को छू लेने वाली धुनों से लेकर जोशीली रचनाओं तक, उनकी आवाज़ में एक कालातीत चमक थी। उनके साथ हुई बातचीत की यादों को मैं हमेशा संजोकर रखूंगा। उनके परिवार, प्रशंसकों और संगीत प्रेमियों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। वह आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेंगी, और उनके गीत हमेशा लोगों के जीवन में गूंजते रहेंगे।’

भारत के रक्षा मंत्री ने जताया दुख

सिंगर आशा भोसले के निधन पर हर किसी को तगड़ा झटका लगा है। राष्ट्रीय नेताओं समेत बॉलीवुड के ​सितारें दुख जताये हैं। भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आशा भोसले के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है ​कि ‘भारत की सुर सम्राज्ञी आशा भोसले जी का निधन मेरे लिए अत्यंत पीड़ादायक है। पार्श्वगायिका के रूप में उन्होंने हज़ारो फ़िल्मों एवं संगीत एल्बम्स में अपनी आवाज़ दी।उनके गाये हुए गीतों को भारत की कई पीढ़ियों ने सुना और गुनगुनाया है। उनके सुमधुर गीतों की गूंज सदैव बनी रहेगी। आशा भोसले जी का निधन संगीत और जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। दुख की इस घड़ी में उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएँ। ओम शांति!’

गृह मंत्री शाह हुए भावुक

गृह मंत्री अमित शाह ने अपने पोस्ट पर लिखा है कि ‘आज हर भारतीय और विशेषकर मेरे जैसे हर संगीत प्रेमी के लिए दुःखद दिन है, जब हम सबकी प्रिय आशा भोसले जी हमारे बीच नहीं रहीं। आशा ताई ने न सिर्फ अपनी मधुर आवाज और अद्वितीय प्रतिभा से एक अलग पहचान बनाई, बल्कि अपने सुरों से भारतीय संगीत को भी और अधिक समृद्ध किया। हर तरह के संगीत में ढल जाने की उनकी अनोखी प्रतिभा हर व्यक्ति का दिल जीत लेती थी। अपनी आवाज से करोड़ों दिलों को छूने वालीं आशा जी ने हिंदी, मराठी, बांग्ला, तमिल, गुजराती सहित अनेक भाषाओं के साथ-साथ लोकगीतों में भी अमिट छाप छोड़ी।’

‘आशा ताई की आवाज में जितनी कोमलता थी, उनके व्यवहार में भी उतनी ही सादगी और आत्मीयता थी। उनसे जब भी मुलाकात होती थी, संगीत और कला जैसे अनेक विषयों पर लंबी बातें होती थीं। आज वे भले ही हमारे बीच नहीं हैं, पर अपनी आवाज से वे सदैव हमारे दिलों में रहेंगी। ईश्वर आशा जी को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। उनके परिजनों और असंख्य प्रशंसकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ। ॐ शांति शांति शांति’

महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस ने जताया शोक

महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस ने लिखा, ‘चाहे भक्तिगीत हों, भावगीत, नाट्यसंगीत, गजलें, शास्त्रीय संगीत, रवींद्र संगीत, लोकगीत या पॉप, उन्होंने हर शैली पर अपनी एक अनोखी छाप छोड़ी। उन्होंने 20 से ज्यादा भारतीय भाषाओं, जिनमें मराठी, हिंदी और बंगाली शामिल हैं, और साथ ही विदेशी भाषाओं में 12,000 से ज्यादा गाने गाए। ‘महाराष्ट्र भूषण’ के साथ-साथ उन्हें ‘बांग्ला विभूषण’ जैसे पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया। अब शायद ही कोई ऐसी दूसरी बहुमुखी गायिका होगी जो बदलाव को इतनी सहजता से अपना सके। हाल ही में, हम एक ‘विश्व रेडियो दिवस’ कार्यक्रम में साथ थे, जहां उन्होंने मुझसे ‘अभी न जाओ छोड़कर…’ गाना गाने की ज़िद की, और यहां तक कहा, ‘देखो, मैंने मुख्यमंत्री से गाना गवाया।’ यह कल्पना करना भी मुश्किल है कि अब आशाताई हमारे बीच नहीं रहेंगी। मैं उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। हम उनके परिवार और देश भर में फैले उनके अनगिनत प्रशंसकों के दुख में उनके साथ हैं। ओम शांति।’

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।