KK Sohgaura ED Raid: तड़के सुबह ED की बड़ी कार्रवाई, इस कारोबारी के मारा छापा, मचा हड़कंप

Ads

KK Sohgaura ED Raid: रीवा के चर्चित स्टोन क्रेशर संचालक केके सोहगौरा के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है।

KK Sohgaura ED Raid/Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • रीवा के कारोबारी केके सोहगौरा के घर ED की छापेमार कार्रवाई
  • 10 सदस्यीय टीम वित्तीय दस्तावेजों और लेन-देन की जांच में जुटी
  • कार्रवाई के बाद जिले में हड़कंप, ED की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार

KK Sohgaura ED Raid: मध्य प्रदेश में ईडी की लगातार कार्रवाई जारी है, इसी बीच रीवा से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, रीवा के चर्चित स्टोन क्रेशर संचालक केके सोहगौरा के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। तड़के सुबह हुई इस कार्रवाई से जिले में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि वित्तीय अनियमितताओं की शिकायत के बाद ईडी ने दबिश दी है।

10 सदस्यीय टीम कर रही जांच

KK Sohgaura ED Raid रीवा शहर की पद्मधर कॉलोनी स्थित स्टोन क्रेशर संचालक केके सोहगौरा के निवास पर ईडी की 10 सदस्यीय टीम जांच में जुटी हुई है। कार्रवाई के दौरान पूरे परिसर को सुरक्षा घेरे में रखा गया है और किसी भी बाहरी व्यक्ति के अंदर आने-जाने पर रोक लगा दी गई है। सूत्रों के अनुसार, टीम दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि रीवा के अन्य स्थानों पर भी जांच एजेंसियों द्वारा कार्रवाई की जा रही है। हालांकि ईडी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

 

हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में हुए थे शामिल

KK Sohgaura ED Raid गौरतलब है कि केके सोहगौरा के छोटे भाई प्रदीप सोहगौरा हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे, जिसके बाद यह कार्रवाई राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गई है। प्रदीप सोहगौरा घर से बाहर थे आने पर उनको अंदर जाने से मना कर दिया। उनका कहना है ये लोग कौन हैं चोर हैं डाकू हैं नहीं पता कोई अपनी आईडी दिखाने को तैयार नहीं। फिलहाल ईडी की कार्रवाई जारी है और जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।

ये भी पढ़ें

ED ने रीवा में किसके घर छापा मारा है?

ED ने स्टोन क्रेशर कारोबारी केके सोहगौरा के आवास पर कार्रवाई की है।

कार्रवाई कब शुरू हुई?

यह कार्रवाई तड़के सुबह शुरू हुई, जिसके बाद इलाके में हलचल मच गई।

ED की टीम में कितने सदस्य शामिल हैं?

मौके पर लगभग 10 सदस्यीय टीम जांच कर रही है।

ED किस मामले की जांच कर रही है?

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े दस्तावेजों और लेन-देन की जांच की जा रही है।

क्या ED ने कोई आधिकारिक बयान जारी किया है?

फिलहाल ED की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।