MP Me Monsoon Ki Entry: मानसून से पहले आंधी-बारिश मचाएगी तांडव, 39 जिलों के लिए अलर्ट जारी, जानिए आपके क्षेत्र में कैसा रहेगा मौसम

Ads

MP Me Monsoon Ki Entry: मध्यप्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। मौसम विभाग ने 39 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है।

  •  
  • Publish Date - June 19, 2026 / 08:15 AM IST,
    Updated On - June 19, 2026 / 08:15 AM IST

MP Me Monsoon Ki Entry/Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • मध्यप्रदेश के 39 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी
  • प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज, 25 जून तक मानसून की एंट्री की संभावना
  • साइक्लोनिक सर्कुलेशन और अन्य मौसमीय सिस्टम के चलते मौसम में बदलाव

MP Me Monsoon Ki Entry: दक्षिण-पश्चिम मानसून ने केरल में दस्तक दे दी है। अब मानसून केरल के बाद कर्नाटक, तमिलनाडु के इलाकों में तेजी से आगे बढ़ रहा है। वहीं अब देश के कई राज्यों में प्री मानसून की भी शुरुआत हो चुकी है। अगर बात करें मध्यप्रदेश की तो यहां भी अब प्री मानसून (Pre-Monsoon) एक्टिव हो चुका है, लेकिन अब मानसून आने में थोड़ा और समय लग सकता है। कहा जा रहा है कि यहां 25 जून तक मानसून की एंट्री हो सकती है। वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग ने यहां कई जिलों में आंधी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

39 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

MP Me Monsoon Ki Entry वहीं, मौसम विभाग ने भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, पांढुर्णा, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर और झाबुआ में लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा। प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन और आसपास तीन की एक्टिविटी के चलते आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें

मध्यप्रदेश में मानसून कब पहुंचेगा?

मौसम विभाग के अनुसार, मध्यप्रदेश में 25 जून तक मानसून की एंट्री हो सकती है।

किन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है?

भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर समेत 39 जिलों में आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम में बदलाव की वजह क्या है?

प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन और अन्य मौसमीय सिस्टम मौसम को प्रभावित कर रहे हैं।

किन जिलों में गर्मी का असर बना रहेगा?

रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मैहर, शहडोल, खंडवा, खरगोन और आसपास के कई जिलों में गर्मी का असर बना रह सकता है।

क्या आने वाले दिनों में बारिश बढ़ सकती है?

हां, प्री-मानसून गतिविधियों के सक्रिय होने और मानसून के आगे बढ़ने के साथ बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।