Mineral Officer Arrested : लोकायुक्त की टीम ने लिया बड़ा एक्शन, खनिज अधिकारी और सहायक को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार
Mineral Officer Arrested : मध्य प्रदेश के गुना में लोकायुक्त की टीम ने रिश्वत लेते हुए खनिज अधिकारी को पकड़ा है। गुना कलेक्ट्रेट में पदस्थ

Mineral Officer Arrested
गुना : Mineral Officer Arrested : मध्य प्रदेश के गुना में लोकायुक्त की टीम ने रिश्वत लेते हुए खनिज अधिकारी को पकड़ा है। गुना कलेक्ट्रेट में पदस्थ खनिज विभाग में पदस्थ दीपक सक्सेना ने एक व्यक्ति से रिश्वत की मांग की थी। इस खबर के सामने आने के बाद से हर तरफ हड़कंप मच गया है। पीड़ित द्वारा खुदाई की परमिशन मांगने के दौरान खनिज अधिकारी द्वारा रिश्वत की डिमांड की गई थी।
प्रार्थी ने लोकायुक्त से की थी शिकायत
Mineral Officer Arrested : दरअसल, 21 नवंबर 2024 को छिपोन के निवासी ऋषिकेश सेन ने लोकायुक्त से शिकायत की थी कि, कुएं खुदाई की परमिशन मांगने के दौरान रिश्वत की डिमांड की गई। अधिकारी 15000 रुपए पहले ले चुके थे रिश्वत में और 41 हजार रुपए की डिमांड और की गई थी। लोकायुक्त से शिकायत के बाद रिश्वत लेते हुए पकड़े गए। खनिज अधिकारी के सहायक दीपक भार्गव से रिश्वत की दी हुई राशि भी बरामद की गई है।
गुना जिले में शुक्रवार को लोकायुक्त ग्वालियर की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रभारी खनिज अधिकारी दीपक सक्सेना और उनके सहायक ग्रेड-3 दीपक भार्गव को रंगेहाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। लोकायुक्त टीआई बृजमोहन नरवरिया ने बताया कि फरियादी ऋषिकेश सेन ने 21 नवंबर को लोकायुक्त एसपी से शिकायत की थी। शिकायत में बताया गया कि छीपोन गांव में उनके खेत पर सात कुओं की खुदाई के लिए पोकलेन मशीन चलाने की अनुमति मांगी गई थी। इसके बदले खनिज अधिकारी ने 10 हजार रुपए प्रति कुआं रिश्वत की मांग की।
यह भी पढ़े : रास्ता रोककर स्टाफ नर्स को जंगल उठा ले गई महिला, अपने सामने साथियों से कराया गैंगरेप
दीपक सक्सेना ओर सहायक गिरफ्तार
Mineral Officer Arrested : फरियादी पहले ही 15 हजार रुपए दे चुका था। इसके बाद शुक्रवार को रिश्वत की शेष रकम देने के लिए लोकायुक्त ने जाल बिछाया। टीम ने दोपहर करीब तीन बजे खनिज अधिकारी दीपक सक्सेना ओर उनके सहायक को 41 हजार रुपए लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया, जबकि यह राशि उनके सहायक दीपक भार्गव से बरामद की गई। इस कार्रवाई के बाद खनिज विभाग में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि, आरोपी लंबे समय से अवैध वसूली कर रहे थे। लोकायुक्त टीम ने आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लोकायुक्त ग्वालियर की टीम की इस कार्रवाई के बाद जिले भर में हड़कंप का माहौल है।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: Lokayukta team took big action, mineral officer and assistant arrested red handed while taking bribe
मध्यप्रदेश
और भी पढ़ें ›
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
01 Oct 2026 | 4:38 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा
01 Oct 2026 | 4:14 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm