Nitesh Rane Controversial Statement: ‘आतंकी बनाने के अड्डे हैं मदरसे’.. यहां के मंत्री ने दिया विवादित बयान, कहा- सीएम से बोलकर करवाउंगा बंद

'आतंकी बनाने के अड्डे हैं मदरसे'.. इस मंत्री ने दिया विवादित बयान, Nitesh Rane Controversial Statement, Read

Nitesh Rane Controversial Statement: ‘आतंकी बनाने के अड्डे हैं मदरसे’.. यहां के मंत्री ने दिया विवादित बयान, कहा- सीएम से बोलकर करवाउंगा बंद
Modified Date: February 26, 2026 / 12:32 am IST
Published Date: February 25, 2026 9:42 pm IST
HIGHLIGHTS
  • राणे ने मदरसों को आतंकवाद केंद्र कहा, बंद करने की मांग की।
  • वायरल वीडियो पर सख्त कार्रवाई का वादा।
  • समाजवादी पार्टी ने विरोध किया।

मुंबईः Nitesh Rane Controversial Statement:  मदरसों को ‘आतंकवादी तैयार करने का केंद्र’ बताते हुये महाराष्ट्र के बंदरगाह विकास मंत्री एवं भाजपा नेता नितेश राणे ने बुधवार को कहा कि वह मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से राज्य में इन इस्लामी स्कूलों को बंद करने का अनुरोध करेंगे। विधान भवन परिसर में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए राणे ने एक वायरल वीडियो का हवाला दिया, जिसमें कथित तौर पर एक मौलवी, एक छात्र को पीटता हुआ दिख रहा है।

उन्होंने कहा, “आपने बच्चों को पीटते हुए मौलवी का वीडियो देखा है। यह मेरे गृह जिले सावंतवाड़ी का है और मैं जिले का प्रभारी मंत्री भी हूं। आपको जल्द ही पता चलेगा कि उसके खिलाफ क्या सख्त कार्रवाई होने वाली है।” राणे सिंधुदुर्ग जिले के कंकावली विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। राणे ने कहा, ‘मैं उन्हें ऐसा सबक सिखाऊंगा कि अगली बार बच्चों के साथ ऐसा कुछ करने से पहले उनके हाथ कांपने लगेंगे।’

‘आपको मदरसों की जरूरत ही क्यों है?- भाजपा नेता

Nitesh Rane Controversial Statement:  भाजपा के नेता कहा, ‘आपको मदरसों की जरूरत ही क्यों है? ये मदरसे आतंकवाद के केंद्र हैं, वहां आतंकवादियों को तैयार किया जाता है।’ राणे ने कहा कि वह यह जानना चाहते हैं कि क्या कोई इस्लामी देश हिंदुओं के लिए ऐसे स्कूलों की अनुमति देता है जहां केवल भगवद्गीता पढ़ाई जाती हो। उन्होंने कहा, ‘हमें ऐसे मदरसों को बढ़ावा क्यों देना चाहिए? यदि आप कुरान पढ़ाना चाहते हैं, तो उसके लिए आपके पास मस्जिदें हैं।’ उन्होंने दावा किया, ‘मैं मुख्यमंत्री से बात करूंगा और उनसे सभी मदरसों को बंद करने के लिए कहूंगा क्योंकि ये आतंकवादियों के बनने की जगह हैं।’ इन टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए समाजवादी पार्टी के नेता अबू आसिम आजमी ने कहा कि भारत के किसी भी मदरसे में कोई आतंकवादी गतिविधि नहीं होती है। आजमी ने कहा, ‘यदि वे चाहें, तो मदरसों में सीसीटीवी कैमरे लगवा सकते हैं। उन्हें वहां रहने के लिए कमरा और भोजन भी दिया जाएगा, वे वहां रहकर जांच कर सकते हैं।’

यह भी पढ़ेंः-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।