Shivpuri News: प्रेमी प्रेमिका ने की आत्महत्या, तालाब में मिली दोनों की लाश, इलाके में सनसनी

Ads

Shivpuri News: प्रेमी प्रेमिका ने की आत्महत्या, तालाब में मिली दोनों की लाश, इलाके में सनसनी

  •  
  • Publish Date - August 22, 2025 / 06:40 PM IST,
    Updated On - August 22, 2025 / 06:40 PM IST

Shivpuri News | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • शिवपुरी जिले के ग्राम देवखो में प्रेमी-प्रेमिका ने तालाब में छलांग लगाकर जान दी
  • दोनों तीन दिनों से लापता थे, शव तालाब में बरामद हुए
  • आत्महत्या का कारण अज्ञात, पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है

शालू गोस्वामी/शिवपुरी: Shivpuri News मध्यप्रदेश के शिवपुरी से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां प्रेमी प्रेमिका ने तालाब में छलांग लगा दी। जिससे दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

Read More: CDSL Share Price: 736% रिटर्न देने वाला ये शेयर क्या बनाएगा नया रिकॉर्ड? जानिए एक्सपर्ट की राय 

Shivpuri News मिली जानकारी के अनुसार, मामला खनियाधाना के ग्राम देवखो का है। जहां प्रेमी प्रेमिका ने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि प्रेमी प्रेमिका दोनों तीन दिनों से लापता थे। तभी आज दोनों का शव तालाब में देखा गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

Read More: MP News: “लाडली बहनों को बोरियों में भर देंगे…” कांग्रेस नेता के आपत्तिजनक बयान से मचा बवाल, बोरे लेकर सड़कों पर उतरी महिलाएं

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को बाहर निकलवा कर मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया। वहीं इस घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हालांकि इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि आखिर दोनों ने किस वजह से आत्महत्या की है, पुलिस दोनों के परिजनों से पूछताछ कर रही है।

यह घटना कहां की है?

यह घटना मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के खनियाधाना तहसील के ग्राम देवखो की है।

मृतक कौन थे और कब से लापता थे?

मृतक प्रेमी-प्रेमिका तीन दिनों से लापता थे, बाद में उनके शव तालाब में मिले।

शव कैसे बरामद हुए?

गांव वालों ने तालाब में शव देखे और पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद उन्हें बाहर निकाला गया।