Karachi School Collapse | Photo Credit: IBC24
कराची: Karachi School Collapse पाकिस्तान के कराची में शुक्रवार को एक प्राथमिक स्कूल की छत और दीवार ढहने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि कुछ अन्य घायल हो गए। (Karachi school roof collapse) पुलिस ने यह जानकारी दी। ईधी वेलफेयर ट्रस्ट के एक बयान के अनुसार, ओरांगी टाउन में ढही स्कूल की इमारत के मलबे से पांच शव बरामद किए गए हैं।
Karachi School Collapse वहीं, दो घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मृतकों में कोई भी छात्र शामिल नहीं है, हालांकि मृतकों की पहचान की पुष्टि की जा रही है। (Pakistan school accident) बयान में कहा गया कि ईधी के कर्मी और अन्य बचाव दल घटनास्थल पर मौजूद हैं तथा मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया गया है।
इसके अनुसार, शुरुआती बचाव अभियान के दौरान इमारत के मलबे से पांच शव बरामद किए गए। यह घटना सिंध प्रांत के दक्षिणी हिस्से में स्थित दादू जिले के मेहर इलाके में अगस्त में हुई ऐसी ही घटना के बाद सामने आई है, जिसमें एक कक्षा की छत गिरने से कम से कम 10 छात्राएं घायल हो गई थीं। ओरांगी टाउन कराची के सबसे घनी आबादी वाले कम आय वाले इलाकों में से एक है।