LPG Home Delivery News: आम आदमी के लिए बड़ी खुशखबरी, अब ब्लिंकिट से मिलेगा गैस सिलेंडर, महज इतने मिनट में पहंचेगी घर, जानिए कितनी होगी कीमत
LPG Home Delivery News: आम आदमी के लिए बड़ी खुशखबरी, अब ब्लिंकिट से मिलेगा गैस सिलेंडर, महज इतने मिनट में पहंचेगी घर, जानिए कितनी होगी कीमत
LPG Home Delivery News: आम आदमी के लिए बड़ी खुशखबरी, अब ब्लिंकिट से मिलेगा गैस सिलेंडर, महज इतने मिनट में पहंचेगी घर, जानिए कितनी होगी कीमत /image: AI Generated
- भोपाल में Blinkit के जरिए 10 किलो FTL LPG सिलेंडर की होम डिलीवरी शुरू
- ऑर्डर के करीब 10 मिनट में सिलेंडर पहुंचाने का दावा
- किरायेदारों, छात्रों और नौकरीपेशा लोगों को मिलेगा सबसे अधिक फायदा
भोपाल। LPG Home Delivery News: देश में गैस सिलेंडरों की बढ़ती मांग और महंगाई के बीच उपभोक्ताओं के लिए एक राहतभरी खबर है, गैस कंपनियों ने आम जनता के लिए 10 किलो का एलपीजी सिलेंडर लॉन्च कर दिया है। बताया जा रहा है कि एमपी की राजधानी भोपाल में आज से 10 किलो के एलपीजी सिलेंडर की होम डिलीवरी सेवा शुरू हो गई है। अब उपभोक्ता ब्लिंकिट (Blinkit Gas Cylinder) के जरिए घर बैठे सिलेंडर ऑर्डर कर सकेंगे। कंपनी का दावा है कि महज 10 मिनट में सिलेंडर की डिलीवरी की जाएगी।
आपको बता दें कि शनिवार से इंदौर, गुरुग्राम, पुणे और कोयंबटूर में 10 किलोग्राम का ‘फ्री ट्रेड एलपीजी (FTL)’ सिलिंडर उपलब्ध करा दिया गया है। वहीं अब भोपाल में भी इसकी डिलीवरी (Bhopal LPG News) शुरू कर दी गई है। आज से ब्लिंकिट के जरिए घर बैठे सिलेंडर की डिलीवरी होगी। फिलहाल इस सेवा की शुरुआत शहर की तीन गैस एजेंसियों और चुनिंदा इलाकों से की गई है, जल्द विस्तार भी किया जाएगा। इंडियन ऑयल के अधिकारियों के अनुसार, यह सेवा पूरे देश में 30 अक्टूबर तक लागू कर दी जाएगी।
जानिए कितनी है कीमत?
LPG Home Delivery News इस योजना का लाभ मुख्य रूप से किराए पर रहने वाले परिवार, पढ़ाई कर रहे छात्र, अक्सर शहर बदलने वाले नौकरीपेशा लोग और छोटे व्यापारी शामिल हैं। 10 किलो के एलपीजी सिलेंडर के लिए सिक्योरिटी राशि 3,186 रुपये निर्धारित की गई है, जबकि प्रति रिफिल की कीमत 1,550 रुपये होगी।
सामान्य सिलेंडर से होगा महंगा
LPG Home Delivery News नियमित कनेक्शन वाले 14.2 किग्रा सिलेंडर (जिसकी रीफिलिंग लगभग 676.50 रुपये में होती है) की तुलना में यह FTL सिलेंडर करीब 1000 रुपये अधिक महंगा है।
ये भी पढ़ें
- All School Closed In Karnataka: सभी स्कूलों और कॉलेजों को बंद करने का ऐलान, बच्चों के हित में प्रशासन का बड़ा फैसला, जानें क्या है वजह?
- CG me Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: दो दिनों की उमस के बाद फिर हो जाए तैयार! प्रदेश में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए जारी की चेतावनी
- Aaj Ka Rashifal 4 August 2026: मेष से मीन तक जानें किसे मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सावधान, ये राशि वाले भूलकर भी न करें फिजूलखर्ची

Facebook


