All School Closed In Karnataka: सभी स्कूलों और कॉलेजों को बंद करने का ऐलान, बच्चों के हित में प्रशासन का बड़ा फैसला, जानें क्या है वजह?
All School Closed In Karnataka: सभी स्कूलों और कॉलेजों को बंद करने का ऐलान, बच्चों के हित में प्रशासन का बड़ा फैसला, जानें क्या है वजह?
All School Closed In Karnataka: सभी स्कूलों और कॉलेजों को बंद करने का ऐलान, बच्चों के हित में प्रशासन का बड़ा फैसला, जानें क्या है वजह? /image: AI Generated
- भारी बारिश के अलर्ट के चलते दक्षिण कन्नड़ जिले के कई क्षेत्रों में स्कूल-कॉलेज बंद
- कक्षा 10 तक के स्कूलों के साथ कई तालुकों में प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेज, आईटीआई और डिप्लोमा कॉलेज भी रहेंगे बंद
- प्रशासन ने अभिभावकों और मछुआरों के लिए सुरक्षा संबंधी एडवाइजरी जारी की
मंगलुरु। All School Closed In Karnataka: देश के कई राज्यों में भारी बारिश का तांडव जारी है। कई स्थानों पर बाढ़, जलभराव और भूस्खलन जैसी घटनाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बाढ़ में कई लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई राज्यों में बाढ़ के कारण घर डूबने से हजारों लोग बेघर हो गए है तो कही घरों में लबालब पानी भरा हुआ है। इसी बीच कर्नाटक में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिसके चलते स्कूलों और कालेजों में छुट्टी (Karnataka School Holiday) घोषित कर दी गई है।
किस जिले में स्कूल-कॉलेज बंद किए गए हैं? (Karnataka School Holiday)
कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले (South Kannada School Closed) में भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर मंगलवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश घोषित किया है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जारी आदेश के अनुसार, मंगलुरु उपखंड में सभी आंगनवाड़ी केंद्र, सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त तथा निजी प्राथमिक और हाईस्कूल (कक्षा 10 तक) बंद रहेंगे। यह आदेश मंगलुरु, बंतवाल, मूडबिदरी, मुलकी और उल्लाल तालुक के शैक्षणिक संस्थानों पर लागू होगा।
All School Closed In Karnataka आदेश के अनुसार, पुत्तूर, बेलथांगडी, सुलिया और कडबा तालुक में सभी आंगनवाड़ी केंद्र, सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी प्राथमिक एवं हाईस्कूल, प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेज, आईटीआई तथा कक्षा 12 तक के डिप्लोमा कॉलेज भी बंद रहेंगे। जिला प्रशासन ने अभिभावकों से बच्चों को जलभराव वाले निचले इलाकों, नदियों और समुद्र तट के आसपास जाने से रोकने की अपील की।
प्रशासन ने खराब मौसम के मद्देनजर मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी।
ये भी पढ़ें

Facebook


