मप्र : टायर फटने के बाद बस में लगी आग, 30 यात्री सुरक्षित निकाले गए

मप्र : टायर फटने के बाद बस में लगी आग, 30 यात्री सुरक्षित निकाले गए

मप्र : टायर फटने के बाद बस में लगी आग, 30 यात्री सुरक्षित निकाले गए
Modified Date: July 9, 2026 / 01:20 pm IST
Published Date: July 9, 2026 1:20 pm IST

इंदौर, नौ जुलाई (भाषा) मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में बृहस्पतिवार को एक यात्री बस का टायर फटने के बाद उसमें आग लग गई और इस वाहन में सवार करीब 30 लोगों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लेने से बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

क्षिप्रा थाना प्रभारी कैलाश सोलंकी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि रीवा से इंदौर आ रही एक निजी ट्रेवल्स की यात्री बस का टायर फटने के बाद उसमें आग लग गई।

सोलंकी के मुताबिक, टायर फटने के तुरंत बाद आग ने विकराल रूप नहीं लिया था। उन्होंने बताया कि यात्रियों और उनका सामान बस से उतारे जाने के बाद आग तेजी से फैल गई।

सोलंकी ने कहा, ‘‘बस में सवार करीब 30 यात्रियों को वक्त रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना में कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं हुआ।’’

थाना प्रभारी ने बताया कि बस में लगी आग पर काबू पा लिया गया है और सड़क पर यातायात भी बहाल कर दिया गया है।

सोशल मीडिया पर हादसे के कुछ वीडियो सामने आए हैं। इनमें भीषण लपटों से घिरी बस धू-धू करके जलती नजर आ रही है और इस वाहन से गहरा काला धुआं उठता नजर आ रहा है।

भाषा हर्ष मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में