भोपाल, 28 मई (भाषा) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पद्मश्री से सम्मानित उर्दू शायर बशीर बद्र के निधन पर बृहस्पतिवार को शोक जताया और कहा कि अपनी रचनाओं के माध्यम से उन्होंने जीवन को संवेदनशीलता, अपनत्व और मानवता के साथ जीने का संदेश दिया।
‘‘उजाले अपनी यादों के हमारे साथ रहने दो, न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए’’ जैसे शेर लिखने वाले बशीर बद्र का लंबी बीमारी के बाद बृहस्पतिवार को भोपाल में निधन हो गया। वह 91 वर्ष के थे।
दिग्गज कवि ने भोपाल में अपने घर पर अंतिम सांस ली।
यादव ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘पद्म श्री से सम्मानित, प्रसिद्ध शायर डॉ. बशीर बद्र जी के निधन पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।’
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘उन्होंने अपनी रचनाओं के माध्यम से जीवन को संवेदनशीलता, अपनत्व और मानवता के साथ जीने का संदेश दिया। अपनी शायरी से जिंदगी को बेहद आसान बनाने के सूत्र दिए।’
उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और उनके परिजनों व प्रशंसकों को यह दु:ख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
भाषा ब्रजेन्द्र रवि कांत शोभना
शोभना