Deepak Baij On Dharmendra Pradhan's Resignation : Image C
नई दिल्ली : Deepak Baij On Dharmendra Pradhan’s Resignation : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और CJP-सरकार के बीच बनी सहमति पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष दीपक बैज की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। दुर्ग में मीडिया से चर्चा करते हुए दीपक बैज ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि आंदोलन खत्म हुआ या नहीं, इससे फर्क नहीं पड़ता। छात्रों के साथ हुए अन्याय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सार्वजनिक रूप से देश से माफी मांगनी चाहिए।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि नीट पेपर लीक मामले में मोदी सरकार ने देश के लाखों युवाओं और छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। Deepak Baij on Dharmendra Pradhan Resign: उन्होंने दावा किया कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने यह इस्तीफा अपनी इच्छा से नहीं, बल्कि भारी मजबूरी में दिया है।
दीपक बैज ने सीधा हमला बोलते हुए कहा, “देश की जनता ने देखा है कि विपक्ष और छात्रों की मजबूत लड़ाई के कारण यह इस्तीफा हुआ है। मोदी जी ने अपनी कुर्सी बचाने के लिए धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लिया है।” बैज ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी युवाओं के हक की इस लड़ाई को अधूरी नहीं छोड़ेगी और इसे अंजाम तक पहुंचाकर रहेगी।
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने जंतर-मंतर पर कई दिनों से चल रहे छात्र आंदोलन को वापस लेने का ऐलान कर दिया है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास और राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि सरकार के साथ बातचीत में उनकी तीनों प्रमुख मांगों पर सहमति बन गई है। (CJP Neet Paper Leak Protest Ended) इसके बाद आंदोलन खत्म करने का फैसला लिया गया। आंदोलन समाप्त होने के बाद केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह ने CJP के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका से मुलाकात कर हाथ मिलाया।
आशुतोष रांका ने बताया कि सरकार के प्रतिनिधियों के साथ तीन दौर की बातचीत हुई। उन्होंने कहा कि आंदोलन की तीन मुख्य मांगें थीं। पहली, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा। दूसरी, प्रदर्शनकारियों और आंदोलन से जुड़े लोगों के खिलाफ दर्ज सभी एफआईआर वापस लेना और भविष्य में कोई नया मामला दर्ज नहीं करना। तीसरी, NEET परीक्षा विवाद के बाद जान गंवाने वाले छात्रों के परिवारों को ₹1 करोड़ का मुआवजा देना। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उनकी पहली मांग पूरी हो गई है।
मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि सरकार ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज सभी एफआईआर वापस लेने का भरोसा दिया है। यह सिर्फ दिल्ली ही नहीं, बल्कि भाजपा शासित और भाजपा समर्थित राज्यों पर भी लागू होगा। (CJP Neet Paper Leak Protest Ended) उन्होंने बताया कि सरकार तीन से चार दिनों के भीतर दर्ज सभी एफआईआर की प्रतियां साझा करेगी। उनके अनुसार, केवल दिल्ली में ही करीब 15 से 20 एफआईआर दर्ज हुई थीं।