मध्यप्रदेश में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की बेटी ने की खुदकुशी

Ads

मध्यप्रदेश में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की बेटी ने की खुदकुशी

  •  
  • Publish Date - May 27, 2026 / 06:49 PM IST,
    Updated On - May 27, 2026 / 06:49 PM IST

भोपाल, 27 मई (भाषा) मध्यप्रदेश के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी संजीव कुमार कंचन की 17 वर्षीय बेटी ने कथित तौर पर यहां आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

हबीबगंज थाने के एक अधिकारी ने बताया कि लड़की मंगलवार दोपहर चार इमली स्थित कंचन के सरकारी आवास पर फंदे से लटकी मिली।

उन्होंने बताया कि हाल में 17वां जन्मदिन मनाने वाली 12वीं कक्षा की यह छात्रा घर में अकेली थी। उन्होंने कहा कि लड़की का बड़ा भाई भी घर से बाहर गया हुआ था।

इस किशोरी के पिता मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय में पदस्थ हैं, जबकि उसकी मां राज्य न्यायिक सेवा में कार्यरत हैं और भोपाल गैस राहत विभाग में तैनात हैं।

हबीबगंज के थाना प्रभारी संदीप चौकसे ने बताया कि घरेलू सहायिका ने दोपहर करीब दो बजे मकान की दूसरी मंजिल के एक कमरे में लड़की को फंदे से लटका पाया।

उन्होंने बताया कि कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

चौकसे ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

भाषा दिमो

राजकुमार

राजकुमार