मप्र:खेत में मोटर चालू करते समय करंट लगने से किसान की मौत

मप्र:खेत में मोटर चालू करते समय करंट लगने से किसान की मौत

मप्र:खेत में मोटर चालू करते समय करंट लगने से किसान की मौत
Modified Date: February 12, 2026 / 10:29 pm IST
Published Date: February 12, 2026 10:29 pm IST

रायसेन (मध्यप्रदेश), 12 फरवरी (भाषा) मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में अपने खेत में गेहूं की फसल को पानी देने गए किसान की विद्युत मोटर चालू करते समय करंट लगने से बृहस्पतिवार को मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना जिला मुख्यालय से 105 किलोमीटर दूर सिलवानी थाना अंतर्गत ग्राम जूनिया में दोपहर करीब तीन बजे हुई।

सिलवानी के अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) अनिल मौर्य ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि दोपहर का भोजन करने के बाद किसान हरिशंकर यादव (45) अपने खेत में गेहूं एवं चने की फसल को पानी देने के लिए गए थे।

उन्होंने बताया कि यादव ने जैसे ही खेत में लगी विद्युत मोटर चालू की, वैसे ही वह करंट की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

मौर्य ने कहा कि आसपास मौजूद लोग उन्हें अस्पताल लेकर गए लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भाषा सं ब्रजेन्द्र नोमान

नोमान


लेखक के बारे में