मप्र : एमआरपी से ज्यादा कीमत शराब बेचने के लिए पांच ठेकों पर 13 लाख रुपये जुर्माना

मप्र : एमआरपी से ज्यादा कीमत शराब बेचने के लिए पांच ठेकों पर 13 लाख रुपये जुर्माना

मप्र : एमआरपी से ज्यादा कीमत शराब बेचने के लिए पांच ठेकों पर 13 लाख रुपये  जुर्माना
Modified Date: November 21, 2025 / 06:44 pm IST
Published Date: November 21, 2025 6:44 pm IST

इंदौर, 21 नवंबर (भाषा) मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में प्रशासन ने अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) से ज्यादा कीमत पर शराब बेचे जाने के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए पांच ठेकों पर करीब 13 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

आबकारी विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि आबकारी विभाग की जांच में पाया गया कि रामकृष्ण बाग, कनाड़िया, खजुरिया, बुढ़ानिया और देपालपुर के पांच ठेकों पर ग्राहकों को एमआरपी से ज्यादा दाम पर शराब बेची जा रही थी।

सहायक आबकारी आयुक्त अभिषेक तिवारी ने बताया कि पांचों ठेकों के लाइसेंसधारकों के खिलाफ संबद्ध कानूनी प्रावधानों के तहत मामले दर्ज किए गए और इन प्रकरणों को जिलाधिकारी शिवम वर्मा के सामने पेश किया गया।

उन्होंने बताया,’ जिलाधिकारी ने पांचों ठेकों पर कुल 12.84 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।’

अधिकारी ने बताया कि आबकारी विभाग ने जिले में देशी- विदेशी शराब की सभी 173 दुकानों पर क्यूआर कोड पहले ही चस्पा कर दिए हैं जिन्हें मोबाइल फोन से स्कैन करके शराब की सही कीमत पता की जा सकती है।

उन्होंने बताया कि अगर किसी ठेके पर शराब का अनुचित दाम वसूला जाता है, तो ग्राहकों आबकारी विभाग में इसकी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। भाषा हर्ष जोहेब

जोहेब


लेखक के बारे में