मप्र : 100 रुपये के लेन-देन को लेकर एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, तीन गिरफ्तार
मप्र : 100 रुपये के लेन-देन को लेकर एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, तीन गिरफ्तार
बड़वानी (मप्र), 29 मार्च (भाषा) मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में महज 100 रुपये के लेन-देन के विवाद में 35 वर्षीय व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई और इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
पाटी थाने के प्रभारी रामदास यादव ने बताया कि फूल सिंह (35) ने मनीष सोलंकी (23) को कुछ वक्त पहले 100 रुपये उधार दिए थे और जब उसने यह रकम वापस मांगी, तो शनिवार और रविवार की दरमियानी रात सोलंकी का उससे विवाद हो गया।
उन्होंने बताया कि सोलंकी ने अपने दो साथियों-वीरेंद्र सोलंकी (20) और रणछोड़ सोलंकी (19) के साथ मिलकर फूल सिंह को बुरी तरह पीटा।
यादव ने बताया, ‘‘छाती, गुप्तांग और अन्य अंगों में गंभीर चोटों से फूल सिंह की मौत हो गई।’’
थाना प्रभारी ने बताया कि हत्याकांड के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और पोस्टमॉर्टम के बाद फूल सिंह के शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।
भाषा सं. हर्ष गोला
गोला

Facebook


