मप्र: एक करोड़ रुपये से ज्यादा के मादक पदार्थों की तस्करी में नाइजीरियाई महिला गिरफ्तार

मप्र: एक करोड़ रुपये से ज्यादा के मादक पदार्थों की तस्करी में नाइजीरियाई महिला गिरफ्तार

मप्र: एक करोड़ रुपये से ज्यादा के मादक पदार्थों की तस्करी में नाइजीरियाई महिला गिरफ्तार
Modified Date: September 22, 2026 / 05:18 pm IST
Published Date: September 22, 2026 5:18 pm IST

इंदौर (मध्यप्रदेश), 22 सितंबर (भाषा) राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने एक करोड़ रुपये से ज्यादा के मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में नाइजीरिया की 24 वर्षीय महिला को इंदौर में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को मुखबिर की सूचना पर विदेशी महिला को इंदौर के तीन इमली चौराहे के पास रोका गया, जब वह बस के जरिये पुणे जाने वाली थी।

उन्होंने बताया कि महिला के बैग की तलाशी के दौरान अलग-अलग पॉलीथिन में रखा गया 1,120 ग्राम एम्फेटामाइन, 296 ग्राम एमडीएमए (एक्स्टेसी) और ‘हाइड्रोपोनिक्स’ पद्धति से उगाया गया 10 ग्राम गांजा बरामद किया गया। ‘हाइड्रोपोनिक्स’ ऐसी आधुनिक कृषि प्रणाली है जिसमें पौधों को मिट्टी के बजाय केवल पानी और पोषक तत्वों के घोल की मदद से उगाया जाता है।

अधिकारियों ने बताया कि नाइजीरियाई महिला के पास मिले मादक पदार्थों की कीमत 1.19 करोड़ रुपये आंकी गई है।

उन्होंने बताया कि आरोपी को स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया और विस्तृत जांच जारी है।

भाषा हर्ष जितेंद्र

जितेंद्र


लेखक के बारे में