BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

मप्र : सेवानिवृत्त अधिकारी के ठिकानों पर छापे, आठ करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्तियों के सुराग मिले

मप्र : सेवानिवृत्त अधिकारी के ठिकानों पर छापे, आठ करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्तियों के सुराग मिले

मप्र : सेवानिवृत्त अधिकारी के ठिकानों पर छापे, आठ करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्तियों के सुराग मिले
Bhasha
Published: 15 Oct 2025 | 12:28 pmModified: 15 Oct 2025 | 12:28 pm

इंदौर, 15 अक्टूबर (भाषा) मध्यप्रदेश में लोकायुक्त पुलिस ने एक सेवानिवृत्त आबकारी अधिकारी के ठिकानों पर बुधवार को छापे मारे और कहा कि इस व्यक्ति और उसके परिजनों की आठ से 10 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्तियों के बारे में सुराग मिले हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

लोकायुक्त पुलिस के उपाधीक्षक (डीएसपी) सुनील तालान ने संवाददाताओं को बताया कि आय से अधिक संपत्ति की शिकायत पर सेवानिवृत्त जिला आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र सिंह भदौरिया के ग्वालियर के एक ठिकाने और इंदौर के सात ठिकानों पर छापे मारे गए।

उन्होंने बताया कि छापों में भदौरिया और उनके परिजनों की आठ से 10 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्तियों के बारे में सुराग मिले हैं जिनमें इंदौर और ग्वालियर के साथ ही उत्तर प्रदेश के इटावा स्थित मिल्कियत शामिल हैं।

डीएसपी ने बताया, ‘‘भदौरिया के ठिकानों से एक करोड़ रुपये पांच लाख रुपये की नकदी के साथ ही सोने की करीब 1.50 किलोग्राम वजनी सिल्लियां और इसी धातु के लगभग एक किलोग्राम वजनी आभूषण मिले हैं।’’

उन्होंने बताया कि लोकायुक्त पुलिस को भदौरिया के परिवार के फिल्मों में निवेश के बारे में भी जानकारी मिली है।

तालान ने बताया, ‘‘हमें भदौरिया के सात-आठ बैंक खातों और लॉकरों के बारे में सूचना मिली है। उनके परिवार के पास तीन-चार महंगी गाड़ियां होने के बारे में भी पता चला है।’’

डीएसपी ने बताया कि भदौरिया 31 अगस्त को अलीराजपुर के जिला आबकारी अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।

उन्होंने बताया कि सेवानिवृत्त आबकारी अधिकारी और उनके परिजनों की संपत्तियों का विस्तृत मूल्यांकन जांच जारी है।

भाषा हर्ष मनीषा

मनीषा

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: मप्र : सेवानिवृत्त अधिकारी के ठिकानों पर छापे, आठ करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्तियों के सुराग मिले

People also search for:LokayuktaMPmp lokayukta raidsraids

मध्यप्रदेश

और भी पढ़ें ›
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:36 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

01 Oct 2026 | 7:00 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

01 Oct 2026 | 4:38 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा

LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा

01 Oct 2026 | 4:14 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

01 Oct 2026 | 12:46 pm
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस

Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस

01 Oct 2026 | 9:59 am