मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 10 नए मामले सामने आये

Ads

मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 10 नए मामले सामने आये

  •  
  • Publish Date - August 10, 2021 / 10:36 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:54 PM IST

भोपाल, 10 अगस्त (भाषा) मध्यप्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 10 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 7,91,980तक पहुंच गयी है । स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में प्रदेश में किसी भी व्यक्ति की कोरोना से मौत नहीं हुई है। प्रदेश में अब तक इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 10,514 है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में वर्तमान में 136 मरीज उपचाराधीन हैं । उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 7,91,980 संक्रमितों में से अब तक 7,81,330 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं ।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में मंगलवार को 36,474 लोगों को कोरोना रोधी टीके लगाए गये और इसी के साथ प्रदेश में अब तक 3,55,48,721 लोगों को कोरोना रोधी टीके लग चुके हैं।

भाषा रावत रंजन

रंजन