मप्र : खामेनेई को श्रद्धांजलि देने के लिए ईद का जश्न नहीं मनाएगा शिया समुदाय

मप्र : खामेनेई को श्रद्धांजलि देने के लिए ईद का जश्न नहीं मनाएगा शिया समुदाय

मप्र : खामेनेई को श्रद्धांजलि देने के लिए ईद का जश्न नहीं मनाएगा शिया समुदाय
Modified Date: March 15, 2026 / 09:22 pm IST
Published Date: March 15, 2026 9:22 pm IST

भोपाल, 15 मार्च (भाषा) मध्यप्रदेश का शिया समुदाय इजराइल-अमेरिका के हमले में मारे गए ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को श्रद्धांजलि देने के लिए ईद-उल-फितर नहीं मनाएगा। शिया समुदाय के एक नेता ने रविवार को यह जानकारी दी।

अखिल भारतीय शिया समाज के प्रदेश अध्यक्ष इफ्तिखार अली ने बुरहानपुर से फोन पर बातचीत में ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ”इस साल हम ईद का जश्न नहीं मनाएंगे, हमारे लिए यह मौन रहेगा।’

अमेरिका और इजराइल द्वारा किए गए एक बड़े हमले में 86 वर्षीय खामेनेई की मौत की घोषणा एक मार्च को ईरान के सरकारी टेलीविजन ने की थी।

इफ्तिखार अली ने कहा, ‘मध्यप्रदेश में करीब 4,000 शिया परिवार रह रहे हैं। हम इस साल नए कपड़े नहीं पहनेंगे ना ही ईद मनाएंगे क्योंकि हम खामेनेई के निधन से दुखी हैं। हम केवल नमाज अदा करेंगे।’

उन्होंने कहा कि समुदाय कोई विरोध प्रदर्शन नहीं करेगा, लेकिन अगले शुक्रवार या शनिवार को चांद देखने के बाद ईद मनाएंगे।

शिया आबादी मुख्य रूप से भोपाल, जबलपुर, इंदौर, विदिशा, उज्जैन, बुरहानपुर, नर्मदापुरम जिले के इटारसी और रतलाम जिले के जावरा में केंद्रित है।

ईद-उल-फितर रमजान की समाप्ति का प्रतीक है और यह सबसे महत्वपूर्ण इस्लामी उत्सवों में से एक है। यह एक सामुदायिक प्रार्थना से शुरू होता है, जिसके बाद लोग रिश्तेदारों से मिलते हैं, एक-दूसरे को उपहार देते हैं और फिर साथ मिलकर भोजन करते हैं।

भाषा

ब्रजेन्द्र रवि कांत


लेखक के बारे में