मप्र: बैंक शाखाओं में नकदी पहुंचाने वाली वैन ने मोटरसाइकिल को रौंदा, दो लोगों की मौत

Ads

मप्र: बैंक शाखाओं में नकदी पहुंचाने वाली वैन ने मोटरसाइकिल को रौंदा, दो लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - August 11, 2026 / 08:26 PM IST,
    Updated On - August 11, 2026 / 08:26 PM IST

बड़वानी, 11 अगस्त (भाषा) मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में मंगलवार को बैंक शाखाओं में नकदी पहुंचाने वाले एक वाहन की जोरदार टक्कर के कारण मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अंजड़ थाने के प्रभारी आर. आर. चौहान ने बताया कि हादसा चकेरी-ठीकरी राजमार्ग पर हुआ, जब एक निजी सुरक्षा एजेंसी की वैन जिले की बैंक शाखाओं में नकदी पहुंचाने जा रही थी।

उन्होंने बताया कि हादसे में तुकाराम सोलंकी (23) और संतोष सोलंकी (43) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ मोटरसाइकिल पर सवार सज्जन वास्कले (57) गंभीर रूप से घायल हो गए।

थाना प्रभारी ने बताया कि वास्कले को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि नकदी पहुंचाने वाले वाहन को जब्त कर लिया गया है और उचित कानूनी कदम उठाए जा रहे हैं।

भाषा सं. हर्ष जितेंद्र

जितेंद्र