Madhya Pradesh Waqf Board: मोहन सरकार का बड़ा फैसला, वक्फ बोर्ड में अब होंगे हिंदू सदस्य, सरकार ने पहली बार की इतने लोगों की नियुक्ति

Ads

मोहन सरकार का बड़ा फैसला, वक्फ बोर्ड में अब होंगे हिंदू सदस्य, Madhya Pradesh Waqf Board Latest News

  •  
  • Publish Date - July 5, 2026 / 10:48 PM IST,
    Updated On - July 6, 2026 / 12:26 AM IST
HIGHLIGHTS
  • एमपी वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त।
  • नए वक्फ अधिनियम के तहत पुनर्गठन करने वाला पहला राज्य बना मध्यप्रदेश।
  • डॉ. सनवर पटेल सहित 10 सदस्यीय वक्फ बोर्ड गठित।

भोपाल। Madhya Pradesh Waqf Board मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य वक्फ बोर्ड का पुनर्गठन करते हुए पहली बार दो हिंदू सदस्यों को बोर्ड में शामिल किया है। नए वक्फ अधिनियम के प्रावधानों के तहत किया गया यह पुनर्गठन देश में अपनी तरह का पहला कदम माना जा रहा है। सरकार ने मनोज मालपानी और अनिमेष भार्गव को वक्फ बोर्ड का सदस्य नियुक्त किया है।

Madhya Pradesh Waqf Board राज्य सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार, पुनर्गठित वक्फ बोर्ड में अध्यक्ष डॉ. सनवर पटेल सहित कुल 10 सदस्य होंगे। बताया गया है कि नए वक्फ अधिनियम के अनुरूप बोर्ड का गठन किया गया है। अब तक वक्फ अधिनियम, 1995 के तहत राज्य वक्फ बोर्ड में केवल मुस्लिम समुदाय के सदस्यों की नियुक्ति का प्रावधान था, लेकिन नए कानून के लागू होने के बाद पहली बार गैर-मुस्लिम सदस्यों को भी बोर्ड में स्थान दिया गया है। सरकार का कहना है कि नए अधिनियम के अनुरूप वक्फ बोर्ड का पुनर्गठन पारदर्शिता और व्यापक प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने की दिशा में किया गया है। मध्यप्रदेश इस व्यवस्था को लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।

इन्हें भी पढ़ें:-

मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में पहली बार क्या बदलाव हुआ है?

पहली बार दो गैर-मुस्लिम (हिंदू) सदस्यों को वक्फ बोर्ड में नियुक्त किया गया है।

वक्फ बोर्ड में किन दो हिंदू सदस्यों की नियुक्ति हुई है?

मनोज मालपानी और अनिमेष भार्गव को सदस्य बनाया गया है।

पुनर्गठित मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में कुल कितने सदस्य हैं?

बोर्ड में अध्यक्ष डॉ. सनवर पटेल सहित कुल 10 सदस्य हैं।

यह पुनर्गठन किस कानून के तहत किया गया है?

यह पुनर्गठन नए वक्फ अधिनियम के प्रावधानों के तहत किया गया है।

इस फैसले की सबसे बड़ी खासियत क्या है?

मध्यप्रदेश नए वक्फ अधिनियम के तहत वक्फ बोर्ड का पुनर्गठन करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।