Madhya Pradesh Waqf Board: मोहन सरकार का बड़ा फैसला, वक्फ बोर्ड में अब होंगे हिंदू सदस्य, सरकार ने पहली बार की इतने लोगों की नियुक्ति

मोहन सरकार का बड़ा फैसला, वक्फ बोर्ड में अब होंगे हिंदू सदस्य, Madhya Pradesh Waqf Board Latest News

Madhya Pradesh Waqf Board: मोहन सरकार का बड़ा फैसला, वक्फ बोर्ड में अब होंगे हिंदू सदस्य, सरकार ने पहली बार की इतने लोगों की नियुक्ति
Modified Date: July 5, 2026 / 10:49 pm IST
Published Date: July 5, 2026 10:48 pm IST

भोपाल। Madhya Pradesh Waqf Board मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य वक्फ बोर्ड का पुनर्गठन करते हुए पहली बार दो हिंदू सदस्यों को बोर्ड में शामिल किया है। नए वक्फ अधिनियम के प्रावधानों के तहत किया गया यह पुनर्गठन देश में अपनी तरह का पहला कदम माना जा रहा है। सरकार ने मनोज मालपानी और अनिमेष भार्गव को वक्फ बोर्ड का सदस्य नियुक्त किया है।

Madhya Pradesh Waqf Board राज्य सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार, पुनर्गठित वक्फ बोर्ड में अध्यक्ष डॉ. सनवर पटेल सहित कुल 10 सदस्य होंगे। बताया गया है कि नए वक्फ अधिनियम के अनुरूप बोर्ड का गठन किया गया है। अब तक वक्फ अधिनियम, 1995 के तहत राज्य वक्फ बोर्ड में केवल मुस्लिम समुदाय के सदस्यों की नियुक्ति का प्रावधान था, लेकिन नए कानून के लागू होने के बाद पहली बार गैर-मुस्लिम सदस्यों को भी बोर्ड में स्थान दिया गया है। सरकार का कहना है कि नए अधिनियम के अनुरूप वक्फ बोर्ड का पुनर्गठन पारदर्शिता और व्यापक प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने की दिशा में किया गया है। मध्यप्रदेश इस व्यवस्था को लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।