मध्यप्रदेश: सिर में गोली लगने से युवती की मौत
मध्यप्रदेश: सिर में गोली लगने से युवती की मौत
इंदौर, 21 मार्च (भाषा) मध्यप्रदेश के इंदौर में शुक्रवार को 24 वर्षीय एक युवती की सिर में गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि युवती को पांच लोग घायल अवस्था में एक अस्पताल में छोड़कर गए थे।
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश दंडोतिया ने संवाददाताओं को बताया कि भावना सिंह को बृहस्पतिवार देर रात तीन बजे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराने के बाद बाद पांचों लोग वहां से भाग गए।
उन्होंने बताया, “अस्पताल प्रबंधन ने लसूड़िया थाने को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस की एक टीम वहां पहुंची और युवती के पास से चाबी का एक छल्ला बरामद किया। इसकी मदद से हम महालक्ष्मी नगर में एक घर तक पहुंचे। हमें घर के एक कमरे में शराब की बोतलें, गिलास, खाने-पीने की चीजें और फर्श पर खून फैला हुआ मिला।”
लसूड़िया थाना प्रभारी तारेश सोनी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि भावना सिंह की सहेलियां महालक्ष्मी नगर स्थित आरआर बिल्डिंग में किराये के मकान में रहती थीं।
उन्होंने बताया, “हमें पता चाबी के छल्ले से मिला, जो शायद मृतक युवकी की किसी सहेली की जेब से गिर गया होगा। मकान मालिक ने बताया कि दतिया जिले की रहने वाली आशु मृतका की सहेली थी। वह अक्सर कमरे पर आती थी। हम मकान मालिक और पार्टी में शामिल दो अन्य लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रहे हैं।”
अधिकारी ने बताया कि उन्होंने (मकान मालिक और पार्टी में शामिल दो अन्य लोगों ने) पुलिस को बताया कि आशु ने भावना पर तमंचा तान दिया था, जिससे गोली चल गई।
अधिकारी के मुताबिक, आशु की तलाश जारी है।
भाषा जितेंद्र पारुल
पारुल
लेखक के बारे में
Web Title: मध्यप्रदेश: सिर में गोली लगने से युवती की मौत
मध्यप्रदेश
और भी पढ़ें ›
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pmमप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह
30 Sept 2026 | 5:17 pm
Gwalior Fake Kidnapping Case: ‘5 लाख दो नहीं तो राहुल की लाश मिलेगी’, युवक ने इस लिए रची खुद की अपहरण की झूठी साजिश, अज्ञात नंबर से घरवालों को भेजा मैसेज, ऐसे पकड़ाया शातिर
30 Sept 2026 | 3:59 pmसीईसी के खिलाफ इंदौर में प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की
30 Sept 2026 | 2:53 pm