Stock Market Today: बाजार खुलने से पहले बिगड़ा मूड! गिफ्ट निफ्टी धड़ाम, लेकिन TCS समेत ये स्टॉक्स कर सकते हैं मालामाल!

Ads

Stock Market Today: आज मंगलवार को शेयर बाजार की शुरुआत कमजोर रहने के संकेत हैं। गिफ्ट निफ्टी में गिरावट से दबाव बढ़ा है। वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेत और घरेलू स्तर पर बड़े ट्रिगर्स की कमी के बीच निवेशकों की नजर कंपनियों के तिमाही नतीजों और कॉर्पोरेट खबरों पर बनी रहेगी।

  •  
  • Publish Date - August 25, 2026 / 08:46 AM IST,
    Updated On - August 25, 2026 / 08:51 AM IST

(Stock Market Today/ Image Credit: AI-generated)

HIGHLIGHTS
  • गिफ्ट निफ्टी 0.18% नीचे, बाजार की कमजोर शुरुआत के संकेत।
  • TCS ने MHP खरीदने को मंजूरी दी, डील की वैल्यू 320 मिलियन यूरो।
  • Aegis Logistics की 525 करोड़ रुपये की डील, अमोनिया टर्मिनल से जुड़ा मामला।

नई दिल्ली: Stock Market Today in India: आज मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत (Stock Market Today) कमजोर रहने के संकेत मिल रहे हैं। सुबह गिफ्ट निफ्टी 0.18% गिरकर 24,168 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इससे शेयर बाजार में निगेटिव शुरुआत की संभावना बढ़ गई है। ग्लोबल बाजारों से मिले-जुले संकेत और घरेलू स्तर पर किसी बड़े ट्रिगर की कमी के कारण बाजार में आज सुस्ती देखने को मिल सकती है। ऐसे में निवेशकों की नजर कुछ कंपनियों के तिमाही नतीजों और ताजा अपडेट पर रहेगी।

इन कंपनियों के तिमाही नतीजों पर नजर

आज कई कंपनियां अपने तिमाही नतीजे (Stock Market Today) जारी करने वाली हैं। State Trading Corporation of India, MV Electrosystems, Ardee Industries और Vineet Laboratories के नतीजों पर बाजार की नजर रहेगी। इसके अलावा Coal India ने सिंगापुर में अपनी नई सब्सिडियरी CIL Global शुरू की है। कंपनी इसके जरिए अहम मिनरल एसेट्स की खरीद और विकास के लिए विदेशों में अवसर तलाशेगी। साथ ही विदेशी निवेश को बेहतर तरीके से मैनेज करने और भविष्य की खरीद में ज्यादा लचीलापन लाने पर भी ध्यान दिया जाएगा।

TCS समेत इन शेयरों में हलचल

TCS से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। कंपनी की नीदरलैंड्स स्थित पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी ने Porsche की सब्सिडियरी MHP के 100 फीसदी इक्विटी शेयर खरीदने को मंजूरी दी है। यह सौदा 320 मिलियन यूरो की एंटरप्राइज वैल्यू पर होगा। वहीं Aegis Logistics ने अपनी स्टेप-डाउन सब्सिडियरी Aegis Terminal (Pipavav) के साथ 525 करोड़ रुपये का बिजनेस ट्रांसफर एग्रीमेंट किया है। इसके तहत पिपावाव पोर्ट का 36,000 MT क्षमता वाला अमोनिया स्टोरेज टर्मिनल ट्रांसफर किया जाएगा। ICICI Bank ने 1 अरब डॉलर के सीनियर अनसिक्योर्ड नोट्स की कीमत तय की है, जबकि Kotak Mahindra Bank ने 650 मिलियन डॉलर के सीनियर नोट्स जारी किये हैं।

बायबैक, फंड जुटाने और मैनेजमेंट से जुड़ी खबरें

Great Eastern Shipping का बोर्ड 27 अगस्त को शेयर बायबैक प्रस्ताव (Stock Market Today) पर विचार करेगा। Piramal Finance ने 2,100 करोड़ रुपये का QIP शुरू किया है। HEG ने रिजु झुनझुनवाला को चेयरमैन, MD और CEO नियुक्त किया है जो 1 सितंबर 2026 से प्रभावी होगा। UCO Bank को 1 अरब डॉलर तक विदेशी मुद्रा फंड जुटाने की मंजूरी मिली है। वहीं Afcons Infrastructure को मध्यस्थता मामले में 335.50 करोड़ रुपये का अवॉर्ड अपने पक्ष में मिला है। Brigade Hotel Ventures ने विनय गुप्ता को नया CEO नियुक्त किया है।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:

मंगलवार को शेयर बाजार की शुरुआत कैसी रह सकती है?

गिफ्ट निफ्टी में गिरावट के कारण बाजार की शुरुआत कमजोर रहने के संकेत हैं।

आज किन शेयरों पर खास नजर रहेगी?

TCS, Coal India, Aegis Logistics, ICICI Bank, Kotak Mahindra Bank, Piramal Finance और Afcons Infrastructure समेत कई शेयर फोकस में रहेंगे।

TCS से जुड़ी बड़ी खबर क्या है?

TCS की नीदरलैंड्स सब्सिडियरी ने Porsche की सब्सिडियरी MHP के 100 फीसदी शेयर खरीदने को मंजूरी दी है। डील की एंटरप्राइज वैल्यू 320 मिलियन यूरो है।

Piramal Finance ने क्या ऐलान किया है?

कंपनी ने 2,100 करोड़ रुपये का QIP लॉन्च किया है, जिसमें न्यूनतम कीमत 2,102.65 रुपये प्रति शेयर रखी गई है।