Balaghat News: गौ मांस तस्करी मामले में बड़ा एक्शन, तीन और आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, महाराष्ट्र के चंगेरा से करते थे तस्करी

गौ मांस तस्करी मामले में बड़ा एक्शन, तीन और आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, Major action in cow meat smuggling case, police arrested three more accused

Balaghat News: गौ मांस तस्करी मामले में बड़ा एक्शन, तीन और आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, महाराष्ट्र के चंगेरा से करते थे तस्करी

MP News। Photo Credit: IBC24 File Photo

Modified Date: October 5, 2025 / 11:57 pm IST
Published Date: October 5, 2025 7:52 pm IST

बालाघाट Balaghat News: गौ मांस तस्करी के गंभीर मामले में बालाघाट पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 3 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 20 किलो गौ मांस और स्कूटी जब्त किया किया है। इससे पहले भी पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। हालांकि अभी पुलिस फरार आरोपी हैदर अली की तलाश में जुटी हुई।

 Balaghat News: मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सरेखा रेलवे फ्लाईओवर ब्रिज पर वारासिवनी निवासी सलमान सफेद रंग की एक्टिवा स्कूटी से गौ मांस लेकर खड़ा था। इसी दौरान हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने सलमान को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस पूछताछ में सलमान ने खुलासा किया कि वह महाराष्ट्र के चंगेरा से गौ मांस लेकर आया था। आरोपी के कबूलनामे के बाद उसके तीन साथियों मोहसीन खान, समीर हाजमी और जुबेर खान को भी गिरफ्तार किया गया है। जबकि एक अन्य आरोपी हैदर अली चंगेरा निवासी फरार है जिसकी तलाश जारी है।इन सभी लोगों के द्वारा गौ मांस की सप्लाई का कार्य किया जाता था। फिलहाल कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गौ वंश प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।