Reported By: Devendra Kumar Raidas
,Mandla Road Accident | Photo Credit: IBC24
मंडला: Mandla Road Accident मध्यप्रदेश में एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की की जांच शुरु कर दी। (Madhya Pradesh Accident News)
Mandla Road Accident मिली जानकारी के अनुसार, घटना मंडला जिले के महाराजपुर (Maharajpur Accident) थाना क्षेत्र अंतर्गत नांदिया तिराहे के पास हुई है। बताया जा रहा है कि एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही महाराजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। दुर्घटना के बाद वाहन चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। .मृतकों की पहचान उमेश सिंगोर 42 वर्ष पिता चिरोंजीलाल सिंगोर निवासी नांदिया, मुन्ना भांवरे 50 वर्ष पिता मंगल भांवरे निवासी पेटेगांव तथा भुवनलाल सिंगोर 36 वर्ष पिता मनीराम सिंगोर के रूप में हुई है।
पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही फरार वाहन और चालक की तलाश की जा रही है। इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है।