बिहार: पटना जिले में गोलीबारी में दो लोग घायल, आरोपी फरार

Ads

बिहार: पटना जिले में गोलीबारी में दो लोग घायल, आरोपी फरार

  •  
  • Publish Date - July 19, 2026 / 07:35 PM IST,
    Updated On - July 19, 2026 / 07:35 PM IST

पटना, 19 जुलाई (भाषा) बिहार के पटना जिले में रविवार को गोलीबारी की एक घटना में दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, घटना मनेर थाना क्षेत्र के छिहत्तर गांव में हुई।

पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) संकेत कुमार ने संवाददाताओं को बताया, “मनेर थाना की पुलिस को गांव में गोलीबारी और मारपीट की घटना की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। जांच में पता चला कि संदीप कुमार और रुदल कुमार नामक दो लोगों को गोली लगी है।”

उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं और उन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए पटना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनकी हालत के बारे में तत्काल जानकारी नहीं मिल सकी।

उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर अब कानून-व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण में है। अधिकारियों ने बताया कि हिंसा के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

भाषा जितेंद्र संतोष

संतोष