Firing on Khan Sir Coaching: खान सर की कोचिंग सेंटर के बाहर गोलीबारी, गार्ड पर हवाई फायरिंग करने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

खान सर की कोचिंग सेंटर के बाहर गोलीबारी, गार्ड पर हवाई फायरिंग करने का आरोप, Firing on Khan Sir Coaching Center Patna News

Firing on Khan Sir Coaching: खान सर की कोचिंग सेंटर के बाहर गोलीबारी, गार्ड पर हवाई फायरिंग करने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
Modified Date: June 3, 2026 / 12:22 am IST
Published Date: June 3, 2026 12:04 am IST

पटनाः Firing on Khan Sir Coaching: बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी खबर सामने आई है। मुसल्लहपुर हाट इलाके में मंगलवार रात चर्चित शिक्षक खान सर की कोचिंग में बाहर फायरिंग हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है। हालांकि, अभी तक पुलिस की ओर से फायरिंग के कारणों और आरोपियों को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। मामले की जांच जारी है।

Firing on Khan Sir Coaching:  खान सर ने बताया कि क्लास खत्म हो चुकी थी और हाल ही में बिहार पुलिस का रिजल्ट आने के कारण बड़ी संख्या में छात्र सफल हुए थे। इसी वजह से संस्थान में हजारों छात्रों को सम्मानित किया गया, जिससे सभी लोग काफी थके हुए थे। इसी दौरान कुछ असामाजिक तत्व वहां पहुंचे और कोचिंग को दो दिन के भीतर उड़ा देने की धमकी देने लगे। उन्होंने गार्ड पर भी हमला किया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया और फिलहाल अस्पताल में भर्ती है।

खान सर ने आगे कहा कि यह हमला करने वाले असामाजिक तत्व ही हैं, जिन्होंने मौके पर मौजूद लोगों को भी धमकाया। उनका कहना है कि कुछ लोगों को यह आपत्ति है कि इतनी कम फीस में बड़ी संख्या में छात्रों को पढ़ाया जा रहा है और अच्छे रिजल्ट दिए जा रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि कोचिंग संस्थान की सुरक्षा बढ़ाई जाए, क्योंकि गरीब और साधारण परिवार के छात्रों को भी शिक्षा पाने का पूरा अधिकार है। खान सर का कहना है कि जब बड़ी संख्या में छात्र सफल होते हैं, तो ऐसे असामाजिक तत्व इस उपलब्धि को दबाने की कोशिश करते हैं।

यह भी पढ़ेंः-


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।