Mandla Dog Sterilization Scam : घर के अंदर सड़ रहे थे 795 कुत्तों के अंग! नसबंदी के नाम पर रूह कपा देने वाला फर्जीवाड़ा, ऐसे हड़पने वाले थे सरकारी पैसा

Ads

मंडला में कुत्तों की नसबंदी के नाम पर बड़ा घोटाला सामने आया है, जहाँ एक घर से 795 कुत्तों के अंग बरामद किए गए हैं।

Mandla Dog Sterilization Scam / Image Source : IBC24

HIGHLIGHTS
  • नसबंदी अभियान के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर।
  • 795 कुत्तों के अंग शारदा कॉलोनी के घर से बरामद।
  • फॉर्मेलिन में सुरक्षित रखे गए थे अंग, जांच जारी।

मंडला : Mandla Dog Sterilization Scam  मध्य प्रदेश के मंडला ज़िलेमें कुत्तों की नसबंदी के नाम पर चल रहे एक बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश हुआ है, जहाँ शारदा कॉलोनी के एक घर से 795 कुत्तों के अंग बरामद किए गए हैं। राजस्व, वेटरिनरी विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई करते हुए नर कुत्तों के 518 और 217 मादा कुत्तों के ऑर्गन बरामद किए है।

Municipal Corporation Action 795 कुत्तों के अंग बरामद

मिली जानकारी के अनुसार, जबलपुर की मां अम्बे एंटरप्राइजेज को शहर में आवारा कुत्तों की नसबंदी करने का ठेका दिया गया था। आरोप है कि इस एनजीओ ने शहर में वास्तव में नसबंदी अभियान चलाने के बजाय केवल कागजी औपचारिकताएं पूरी कीं। छापेमारी के दौरान शारदा कॉलोनी के एक घर से 795 कुत्तों के अंग बरामद किए गए। इन कुत्तों में नर कुत्तों के 518 और मादा कुत्तों के 217 प्राइवेट अंग बरामद हुए हैं।

फॉर्मेलिन में रखे गए थे नर-मादा कुत्तों के प्राइवेट अंग

इन अंगों को खराब होने से बचाने के लिए फॉर्मेलिन रसायन में सुरक्षित करके रखा गया था। प्रशासन की जांच में यह बात सामने आई है कि बिना असल नसबंदी किए ही अंगों को केवल भुगतान प्राप्त करने के लिए सबूत के तौर पर इकट्ठा किया गया था। फिलहाल राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है कि आखिर ये अंग कहाँ से लाए गए। प्रशासन ने संबंधित एनजीओ के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

 

मामला क्या है?

कुत्तों की नसबंदी के नाम पर फर्जीवाड़ा कर अंग इकट्ठा करने का मामला सामने आया है।

कितने अंग बरामद हुए?

कुल 795 कुत्तों के अंग बरामद किए गए हैं।

आगे क्या कार्रवाई हो रही है?

पुलिस और प्रशासन मामले की जांच कर रहे हैं और दोषियों पर कार्रवाई की तैयारी है।