Tikamgarh News: तालाब में नहाने के दौरान हुआ हादसा, दो मासूमों की हुई मौत, देखते रह गया बड़ा भाई

Ads

Tikamgarh News: मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में मदनीखेरा में मंगलवार को तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई।

Tikamgarh News/Image Credit: File Image

HIGHLIGHTS
  • टीकमगढ़ जिले में मदनीखेरा में मंगलवार को तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई।
  • गांव से थोड़ी दूर गऊताल तालाब में नहाते समय ये बच्चे गहरे पानी में चले गए थे।
  • पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Tikamgarh News: टीकमगढ़: मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ के बड़ागांव धसान थाना क्षेत्र के ककरवाहा गांव के मदनीखेरा में मंगलवार को तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। गांव से थोड़ी दूर गऊताल तालाब में नहाते समय ये बच्चे गहरे पानी में चले गए थे। जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चे दोपहर करीब 3 बजे तालाब पर नहाने पहुंचे थे। नहाते समय वे गहरे पानी की ओर बढ़ गए, जिससे उनका संतुलन बिगड़ गया और वे डूब गए। हादसे की जानकारी मिलते ही लोगों ने उन्हें बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन दोनों बच्चों को बचाया नहीं जा सका। मृत बच्चों की पहचान 8 साल के अनिकेत अहिरवार (पिता बबलू) और 7 साल के हेमंत अहिरवार (पिता देवी) के रूप में हुई है।

चचेरे भाइयों की हुई मौत

Tikamgarh News: अनिकेत का 10 साल का बड़ा भाई रितेश भी उनके साथ नहाने गया था। उसने अपने दोनों भाइयों को डूबते देखा तो दौड़कर पास के खेत में उड़द की फसल काट रहे अपने चाचा प्रमोद को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने तुरंत दौड़कर बच्चों को गहरे पानी से बाहर निकाला और बड़ागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों मृतक आपस में चचेरे भाई थे। यह भी पता चला है कि हेमंत के माता-पिता मजदूरी के लिए दिल्ली गए हैं। वह अपने चाचा बबलू के पास रह रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी जयेंद्र गोयल ने बताया कि दोनों बच्चों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

इन्हें भी पढ़ें:-