नागोया, 22 सितंबर (भाषा) भारतीय घुडसवारों का एशियाई खेलों में अभियान निराशाजनक रहा जहां इवेंटिंग टीम ड्रेसेज स्पर्धा में टीम सातवें स्थान पर खिसक गयी जबकि जंपिंग स्पर्धा से टीम पदक की दौड़ से बाहर हो गयी।
आठ टीमों की तालिका में भारत 112.40 अंकों के साथ सातवें स्थान पर है। मेजबान जापान 91.60 अंकों के साथ शीर्ष पर है, उसके बाद थाईलैंड (95.10) और हांगकांग चीन (97.00) का स्थान है।
व्यक्तिगत ड्रेसेज स्पर्धा में भारत के आशीष लिमये अपने घोड़े ‘विली बी डन’ के साथ 35.50 अंकों के साथ 14वें स्थान पर हैं जबकि अर्जन सिंह नागरा अपने घोड़े ‘कूली गुडवुड’ के साथ 38.20 अंक के साथ और नीचे 23वें स्थान पर हैं।
लिमये इवेंटिंग व्यक्तिगत जंपिंग स्पर्धा में 35.50 अंकों के साथ छठे स्थान पर रहे जबकि फवाद मिर्जा अपने घोड़े ‘कैमोफ्लॉज’ के साथ काफी नीचे 24वें स्थान पर रहे।
भाषा आनन्द नमिता
नमिता