Bilaspur Airport Upgradation News: बिलासपुर एयरपोर्ट से अब पूरे साल एयर ऑपरेशन.. नहीं पड़ेगा खराब मौसम का असर, केंद्र ने दी अनुमति तो CM ने जताया आभार

Ads

Bilaspur Airport 3C all-weather Upgradation: इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के प्रति आभार जताया है।

  •  
  • Publish Date - February 6, 2026 / 06:09 PM IST,
    Updated On - February 6, 2026 / 06:09 PM IST

Bilaspur Airport 3C all-weather Upgradation || Image- IBC24 News File

HIGHLIGHTS
  • बिलासपुर एयरपोर्ट ऑल वेदर सक्षम
  • IFR कैटेगरी में हुआ अपग्रेड
  • क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बढ़ावा

बिलासपुर: बिलासपुर एयरपोर्ट को थ्री-सी ऑल वेदर ऑपरेशन (Bilaspur Airport 3C all-weather Upgradation) श्रेणी में अपग्रेड कर दिया गया है, जिससे अब यहां सभी मौसमों में विमान संचालन संभव हो सकेगा। इस महत्वपूर्ण उन्नयन के बाद खराब मौसम या कम दृश्यता की स्थिति में भी उड़ानों का संचालन निर्बाध रूप से किया जा सकेगा, जिससे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूती मिलेगी और यात्रियों को बड़ी सुविधा होगी।

क्या लिखा CM विष्णुदेव साय ने?

इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के प्रति आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा “बिलासपुर एयरपोर्ट को 3C-VFR से 3C-All Weather Operations (IFR) श्रेणी में अपग्रेड किए जाने की स्वीकृति छत्तीसगढ़ के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस निर्णय से अब बिलासपुर एयरपोर्ट पर सभी मौसमों में विमान संचालन संभव हो सकेगा, जिससे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी मजबूत होगी, यात्रियों को अधिक सुविधाजनक हवाई सेवाएँ मिलेंगी तथा व्यापार, उद्योग और पर्यटन को नई गति प्राप्त होगी।”

उन्होंने आगे लिखा, ‘इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी तथा माननीय केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री राममोहन नायडू किंजरापु जी के प्रति प्रदेश की जनता की ओर से हार्दिक आभार। आपके मार्गदर्शन और सहयोग से छत्तीसगढ़ में आधुनिक बुनियादी ढाँचे का तेजी से विस्तार हो रहा है, (Bilaspur Airport 3C all-weather Upgradation) जो राज्य को विकास के नए आयामों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।”

सीएम ने विश्वास जताया कि, “यह उपलब्धि बिलासपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ को आर्थिक, सामाजिक और औद्योगिक विकास को नई दिशा प्रदान करेगी तथा प्रदेश को राष्ट्रीय विमानन मानचित्र पर और अधिक सशक्त बनाएगी।”

एयरपोर्ट के विस्तार के लिए 290.80 एकड़ भूमि आवंटित

बिलासपुर एयरपोर्ट के विस्तार के लिए 290.80 एकड़ भूमि आवंटित की गई थी। इसके साथ ही, परियोजना के लिए ₹50.60 करोड़ की राशि भी स्वीकृत की गई थी। केंद्रीय राज्य मंत्री व सांसद तोखन साहू ने केंद्रीय नगर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू से मिलकर उनका आभार जताया

इस विस्तार के तहत एयरपोर्ट को 4-C श्रेणी में अपग्रेड किया जाएगा, जिससे बड़े वाणिज्यिक विमानों का संचालन संभव हो सकेगा। (Bilaspur Airport 3C all-weather Upgradation) नाइट लैंडिंग की सुविधा भी शुरू होने की उम्मीद है। परियोजना में रनवे के विस्तार और एक नए टर्मिनल भवन के निर्माण को भी सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है।

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए इसे सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया था। उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने सेना के अधीन भूमि को राज्य सरकार को हस्तांतरित करने में सहयोग किया।

इन्हें भी पढ़ें:-

 

Q1. बिलासपुर एयरपोर्ट को किस श्रेणी में अपग्रेड किया गया है?

👉 बिलासपुर एयरपोर्ट को 3C-VFR से 3C ऑल वेदर ऑपरेशन (IFR) श्रेणी में अपग्रेड किया गया है।

Q2. IFR ऑपरेशन से यात्रियों को क्या लाभ होगा?

👉 खराब मौसम और कम दृश्यता में भी उड़ान संचालन संभव होगा, जिससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

Q3. इस फैसले पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने क्या कहा?

👉 उन्होंने इसे छत्तीसगढ़ के विकास की बड़ी उपलब्धि बताते हुए प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्री का आभार जताया।