Mandsaur Crime News: पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, अपने पति का कर दिया ये हाल, मामला जानकर आपके भी उड़ जाएंगे होश

Ads

Mandsaur Crime News: पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, अपने पति का कर दिया ये हाल, मामला जानकर आपके भी उड़ जाएंगे होश

  •  
  • Publish Date - April 2, 2026 / 08:44 AM IST,
    Updated On - April 2, 2026 / 08:44 AM IST

Mandsaur Crime News | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • पति पर पत्नी ने हत्या की कोशिश की
  • सूरज सिंह बचकर भाग निकला
  • आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

मंदसौर: Mandsaur Crime News मंदसौर जिले के शामगढ़ क्षेत्र में रिश्तों को झकझोर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक पत्नी ने अपने ही पति की हत्या की कोशिश की। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

Mandsaur Crime News दरअसल जो 19 वर्षीय सूरज सिंह ने अपनी पत्नी मनीषा के खिलाफ शामगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित के अनुसार शादी को करीब तीन साल हो चुके थे, लेकिन पत्नी इस रिश्ते से खुश नहीं थी और अक्सर नाराज रहती थी। 31 मार्च को पत्नी ससुराल पहुंची और पति को खास गिफ्ट देने की बात कही। पति को यह एक सरप्राइज लगा लेकिन यह एक सोची-समझी साजिश निकली।

आरोप है कि पत्नी ने खाने में बेहोशी की दवा मिलाकर उसे अचेत कर दिया। जैसे ही सूरज बेहोश हुआ आरोपी पत्नी ने उसके हाथ पीछे बांध दिए और मुंह दबा दिया। इसके बाद कपड़े काटने वाली कैंची से सीने, गले और पीठ पर ताबड़तोड़ वार किए। इसी बीच मौका पाकर पीड़ित किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग निकला।

घटना की सूचना मिलते ही शामगढ़ पुलिस हरकत में आई और महज 24 घंटे के भीतर आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। 1 अप्रैल को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। शामगढ़ थाना प्रभारी रविंद्र प्रताप डांगी एसआई ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा गया है। मामले की जांच जारी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और यह जानने की कोशिश में जुटी है कि आखिर इस खौफनाक वारदात के पीछे की असली वजह क्या थी।

इन्हें भी पढ़ें:-

यह घटना कहाँ हुई?

यह घटना मंदसौर जिले के शामगढ़ क्षेत्र में हुई।

पीड़ित कौन है?

पीड़ित 19 वर्षीय सूरज सिंह है, जिसने अपनी पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

आरोपी कौन है और क्या कार्रवाई हुई?

आरोपी पत्नी मनीषा है। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहाँ से जेल भेज दिया गया।