CG Crime News: छात्रा को फेल करने की धमकी… फिर WhatsApp पर भेजा आपत्तिजनक कंटेंट! कांकेर में शिक्षक गिरफ्तार

Ads

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के मरोड़ा हाईस्कूल से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक अतिथि शिक्षक पर नाबालिग छात्रा को परीक्षा में फेल करने की धमकी देकर WhatsApp पर अनुचित बातचीत करने और आपत्तिजनक सामग्री भेजने का आरोप लगा है। बताया गया कि यह सिलसिला 16 अगस्त से चल रहा था। परेशान छात्रा ने पूरी बात अपने परिजनों को बताई, जिसके बाद परिजन बांदे थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया और जांच के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। मामले की आगे जांच और कानूनी प्रक्रिया जारी है।

  •  
  • Publish Date - August 22, 2026 / 04:45 PM IST,
    Updated On - August 22, 2026 / 04:45 PM IST

CG Crime News: छात्रा को फेल करने की धमकी… फिर WhatsApp पर भेजा आपत्तिजनक कंटेंट! कांकेर में शिक्षक गिरफ्तार