Husband Caught Red Handed In Hotel : 50 साल के ‘आशिक’ पति की होटल में खुली पोल! प्रेमिका के साथ कर रहा था ये काम, तभी आ धमकी पत्नी, दरवाजा खोलते ही जो जानकर रह जाएंगे हैरान
मध्य प्रदेश के मंदसौर में एक होटल के कमरे में पति को प्रेमिका के साथ जन्मदिन मनाते पत्नी ने पकड़ लिया, जिसके बाद जमकर हंगामा और मारपीट हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
Husband Caught Red Handed In Hotel / Image soURCE : X
- मंदसौर होटल में पति को प्रेमिका के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया
- पत्नी ने मौके पर पहुंचकर पति और प्रेमिका की पिटाई की
- घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है
मंदसौर : मध्य प्रदेश के मंदसौर ज़िले से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ होटल के बंद कमरे में प्रेमिका का जन्मदिन मनाना एक युवक को भारी पड़ गया। युवक की पत्नी अचानक होटल पहुंच गई और दोनों की जमकर पिटाई कर दी। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की।
होटल के कमरे में मना रहा था प्रेमिका का जन्मदिन
मिली जानकारी के अनुसार, 50 वर्षीय जुल्फिकार अली अपनी 38 वर्षीय प्रेमिका का जन्मदिन मनाने होटल पहुंचा था। देर रात करीब 11 बजे उसकी पत्नी अपने भाई और भाभी के साथ होटल पहुंची। जैसे ही कमरे का दरवाजा खुला, पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ देख आपा खो दिया और पति तथा उसकी प्रेमिका पर एक के बाद एक थप्पड़ बरसाना शुरू कर दिए।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे महिला अपने पति की प्रेमिका को पकड़कर होटल की सीढ़ियों तक ले आई। इस पूरे घटना से होटल में हड़कंप मच गया। मौजूद लोगों ने इस घटना की सूचना डायल 112 को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इन्हें भी पढ़ें :
- West Bengal New CM Announcement : कौन होगा बंगाल का नया मुख्यमंत्री? आज अमित शाह की मौजूदगी में उठेगा सस्पेंस से पर्दा, विधायक दल की बैठक के बाद हो सकता है बड़ा ऐलान
- Donald Trump On Iran : ईरानी हमलों के बीच ऐसे सुरक्षित निकले 3 अमेरिकी डिस्ट्रॉयर! ट्रंप ने किया बड़ा खुलासा, बोले- कोई नुकसान नहीं
- Nashik TCS Case Nida khan : TCS धर्मांतरण केस में बड़ा एक्शन! फरार मास्टरमाइंड निदा खान गिरफ्तार, SIT ने ऐसे दबोचा, अब हो सकते हैं बड़े खुलासे

Facebook


