Mandsaur Ice Cream Food Poisoning Case/Image- AI Generated
Mandsaur Ice Cream Food Poisoning Case: गर्मी के इस मौसम में कोल्ड ड्रिंक पीना और इसक्रीम खाना किसे पसंद नहीं होगा। क्या आपने सोचा है जब गर्मी में राहत दिलाने वाली चीजें ही स्वास्थ्य के लिए खतरनाक बन जाएगी तब क्या होगा? दरअसल, मध्य प्रदेश के मंदसौर (Mandsaur Ice Cream Incident) जिले से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां आइसक्रीम (Mandsaur Ice Cream Food Poisoning Case) खाने से 13-15 बच्चे बीमार पड़ गए। आनन फानन में सभी बच्चों को अस्पताल ले जाया गया है, जहां सभी का इलाज जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार, ये पूरा मामला जिले के गरोठ थाना क्षेत्र के कोटड़ाबुजुर्ग का है, जहां आइसक्रीम खाने के बाद करीब 13 से 15 बच्चे बीमार (Mandsaur Ice Cream Food Poisoning Case) हो गए। बताया जा रहा है कि सभी बच्चों को उल्टी-दस्त और मुंह से झाग आने की शिकायत है। फिलहाल बीमार सभी बच्चों को तुरंत भवानीमंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के प्राथमिक जांच में बीमारी का कारण दूषित आइसक्रीम बताया जा रहा है।
ये भी पढ़ें