CM Mohan Yadav Death Threat: मुख्यमंत्री मोहन यादव को जान से मारने की मिली धमकी, व्हाट्सएप नंबर पर आया था मैसेज, क्या बड़े गैंग से जुड़ा है कनेक्शन? /image: Social Media
भोपाल। CM Mohan Yadav Death Threat: मध्यप्रदेश में पुलिस प्रशासन जहां लोगों की कड़ी सुरक्षा का दावा करता है, वहीं अब आम आदमी के साथ-साथ बदमाशों ने नेताओं को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। दरअसल मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav Threat) को जान से मारने की धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि कि बुधवार को भोपाल के डायल-112 के हेल्पलाइन व्हाट्सएप नंबर पर एक शख्स ने धमकी भरा मैसेज भेजा था। इस घटना के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और पुलिस प्रशासन की टीम अलर्ट हो गई।
CM Mohan Yadav Death Threat मैसेज में सीएम मोहन यादव को जान से खत्म करने की धमकी दी। आरोपित ने मैसेज को दो बार एडिट कर आपत्तिजनक बातें भी जोड़ी और बाद में धमकी भरा मैसेज डिलीट कर दिया। लेकिन डायल-112 कर्मचारियों ने समय रहते मैसेज का स्क्रीनशॉट ले लिया था। जिसके आधार पर रेडियो मुख्यालय की शिकायत पर क्राइम ब्रांच ने केस दर्ज कर तकनीकी साक्ष्य के आधार पर आरोपी की मोबाइल का लोकेशन के पता करने में जुटी हुई थी।
तकनीकी साक्ष्य के आधार पर क्राइम ब्रांच (Bhopal Crime Branch) ने व्हाट्सएप नंबर की तकनीकी जांच शुरू की तो आरोपी की लोकेशन महाराष्ट्र के मुंबई में मिली। इसके बाद पुलिस की टीम ने आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपीत को भोपाल लाकर मैसेज करने की वजह और अन्य एंगल से क्राइम ब्रांच की टीम जाँच करेगी। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि धमकी के पीछे किसी बड़े गैंग की भूमिका थी या नहीं। फिलहाल आरोपी से पूछताछ के बाद मामले का पूरा खुलासा हो सकेगा।
CM मोहन यादव को धमकी देने वाला मुंबई से गिरफ्तार! भोपाल ला रही पुलिस #MadhyaPradesh #MPNews #Bhopal #CMMohanYadav @DrMohanYadav51 https://t.co/mbgARRKSvc
— IBC24 News (@IBC24News) September 26, 2026