MP News : पाकिस्तान को नेस्तनाबूद करने करोड़ों मुस्लिम कल पढ़ेंगे नमाज, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने जारी की अपील
पाकिस्तान को नेस्तनाबूद करने करोड़ों मुस्लिम कल पढ़ेंगे नमाज, Millions of Muslims will pray tomorrow to destroy Pakistan

भोपालः पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान तनाव की स्थिति बनी हुई है। भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान को जवाब दिया। अगले दिन यानी बुधवार-गुरुवार की रात पाकिस्तान ने भारत के 15 से ज्यादा सैन्य ठिकानों पर हमला किया। भारत ने रूस से मिले S-400 डिफेंस सिस्टम यानी “सुदर्शन कवच” के जरिए इस हमले को नाकाम कर दिया। इस तनावपूर्ण माहौल के बीच अब कल जुमे की नमाज पढ़ी जाएगी। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में मौजूद हर मस्जिद में जुमे की विशेष नमाज अदा होगी। इस दौरान मुस्लिम समाज के लोग पाकिस्तान को नेस्तानाबूत करने के लिए नमाज पढ़ेंगे। ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने इस संबंध में अपील जारी की है।
Read More : जम्मू एयरपोर्ट पर रॉकेट से हमला, सायरन बजने के बाद ब्लैक आउट, धमाके की आवाज भी गूंजी
बोर्ड के अध्यक्ष क़ाज़ी सैय्यद अनस अली द्वारा हस्ताक्षरित पत्र में लिखा गया है कि "पहलगाम में पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित कायराना हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध शुरू हो चुका है। अब यह समय है कि हम मस्जिदों से भारत की कामयाबी और दुश्मन की शिकस्त के लिए दुआ करें। पत्र में यह भी अपील की गई है कि मस्जिदों में नमाज के बाद भारत की खुशहाली, अमन और स्थायित्व के लिए भी विशेष दुआ मांगी जाए।
ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद देशभर में जोश
गौरतलब है कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम स्थित बैसरन घाटी में 26 निर्दोष पर्यटकों की निर्मम हत्या के जवाब में भारत ने 7 मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर हमला किया। इसमें जैश और लश्कर के 100 से अधिक आतंकियों के मारे जाने की सूचना है।

लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: Millions of Muslims will pray tomorrow to destroy Pakistan
मध्यप्रदेश
और भी पढ़ें ›
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm